Home Featured शुरुआती बारिश में ही तालाब बनने लगा है शहर, नगर निगम पर फूट रहा लोगों का आक्रोश।
May 12, 2021

शुरुआती बारिश में ही तालाब बनने लगा है शहर, नगर निगम पर फूट रहा लोगों का आक्रोश।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: बारिश की इन दिनों शुरुआत ही हुई है और दरभंगा शहर के कई इलाकों में जलजमाव से तालाब का नजारा दिखने लगा है। कई सड़कों एवं गली मुहल्लों में जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण दुकानों एवं घरों के आगे जलजमाव होने लगा है। इस बारिश से लोग जहां तपती गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं, वहीं दरभंगा शहर के विभिन्न वार्डों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें एकबार फिर बढ़नी शुरू हो गयी है। शहर की वर्षों पुरानी जलजमाव की समस्या आज भी जस की तस है। नगर निगम द्वारा बरसात पूर्व नये नालों के निर्माण एवं उड़ाही का कार्य पूरा कर लेने का दावा भी जोर शोर से किया गया था। पर सारे दावे धरे रह गए। वर्षो से लंबित दोनार टीनही पुल नाला निर्माण का श्रेय लेने केलिए जनप्रतिनिधियों में होड़ लगी थी। पर आजतक उस नाले का निर्माण भी नही हो सका।
हमारे वॉयस ऑफ दरभंगा की टीम लगातार शहर के विभिन्न मुहल्लों का दृश्य एवं स्थानीय लोगों की प्रतिक्रियाएं आप तक पहुंचा रही है।
बुधवार को भी आसमान में घने बादल छाने के बाद हर तरफ अंधेरा छा गया। रात जैसा दृश्य उतपन्न हो गया। समाहरणालय परिसर में तो कमरे के अंदर के साथ बाहर की लाइटें भी दिन में जलानी पड़ गयी। बादल छाने के साथ ही बिजली भी कड़की। तेज हवा के साथ बारिश भी शुरू हो गयी।
बुधवार को हुई बारिश के बाद शहर के कुछ हिस्सों की तस्वीर एवं लोगों की प्रतिक्रियाएं भी हमारे टीम ने ली। लोगों का आक्रोश स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नगर निगम एवं जिला प्रशासन के विरुद्ध देखा गया।
अब देखने वाली बात होगी कि इस हल्की बारिश के बाद हुई शहर की हालत को देखकर भी नगर निगम कुम्भकर्णी नींद से जागता है, या जनता को भगवान भरोसे ही छोड़ दिया जाता है!

Share

Check Also

नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने दिया दोषी करार।

दरभंगा: दरभंगा जिला के पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार की अदालत ने अनुसूचित …