Home Featured लॉकडाउन में काम न आया पूर्व विधायक उम्मीदवार का बोर्ड लगाकर घूमना।
May 13, 2021

लॉकडाउन में काम न आया पूर्व विधायक उम्मीदवार का बोर्ड लगाकर घूमना।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: कोई विधायक, सांसद आदि यदि चुनाव हार जायें या किसी कारण पद पर नही रहे तो पूर्व विधायक-सांसद आदि का बोर्ड उनके वाहनों पर नजर आना सामान्य बात है। पर चुनाव केवल लड़ने वालों द्वारा पूर्व विधायक उम्मीदवार का बोर्ड वाहन पर लगाते विरले ही देखा जाता है।
दरअसल लॉकडाउन में आवश्यक कार्य से ही लोगों को निकलने की अनुमति है। ऐसे में पदधारी व्यक्ति अपना खास परिचय देने केलिए वाहनों पर बैनर भी लगाकर चलते हैं। पर कुछ ऐसे भी बैनर भी सामने आ जाते हैं जिनकी जानकारी सामान्य लोगो को नही होती है और लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं।
कुछ ऐसा ही मामला गुरुवार को दरभंगा में सामने आया, जब एक्स एमएलए कंडीडेट, 34 बाबूबरही का बोर्ड लगा स्कोर्पियो पुलिस ने जप्त किया।
बताया जाता है कि आयकर चौक के निकट वाहन चेकिंग के दौरान उपस्थित मीडियाकर्मियों की नजर इस विशेष बोर्ड पर गयी। उन्होने उक्त युवक से इसका कारण पूछा तो पहले उसने अंग्रेजी में बात करना शुरू किया, फिर हिंदी पर आ गया। उसने अपना नाम मनोज झा बताया। दवा लेने केलिए दरभंगा आने की बात उसने कही।
इतना कहकर वह गाड़ी भगाने लगा। पर उसी बीच वहां पहुंचे सदर डीएसपी अनोज कुमार को मीडियाकर्मियों ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने खुद पुलिस बल के साथ गाड़ी का पीछा कर उसे दबोच लिया। गाड़ी को विश्वविद्यालय थाना लाया गया। विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश झा ने बताया कि उक्त व्यक्ति पर लॉकडाउन उलंघन मामले में कारवाई की जा रही है।

Share

Check Also

कैदी भान की ठोकर से युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल, पुलिस पर पथराव।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में कैदी वैन से टक्कर में बाइक सवार य…