Home Featured केवल पत्नी ही अंतिम घड़ी तक रही पति के पास, खुद ही देना पड़ा मुखाग्नि भी।
May 15, 2021

केवल पत्नी ही अंतिम घड़ी तक रही पति के पास, खुद ही देना पड़ा मुखाग्नि भी।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: कोरोना जैसे विपत्ति काल में वास्तविक अपनो का पता भी लोगों को चल रहा है। सारा जीवन जिनके पीछे लोग वार देते हैं, मरने के बाद वही अंतिम संस्कार तक मे नहीं आते।

कुछ ऐसा ही नजारा शनिवार की देर रात शहर के भिगो अवस्थित मुक्तिधाम में दिखा। कोरोना से जंग हार चुके शख्स की मौत के बाद रिश्तेदारों एवं ग्रामीणों ने भी कोई सहयोग नही किया। पर उसकी पत्नी अकेले शव को लेकर मुक्तिधाम पहुँच गयी। बिना रोये पीपीई किट पहन उसने खुद मुखाग्नि दी। पर वापसी में लौटते समय बांध पर उस महिला का सब्र जवाब दे गया और फूट फूट रोने लगी।

महिला ने बताया कि उसके पति गत 16 अप्रैल को अष्टजाम से आये थे। उसी के बाद उन्हें बुखार हो गया। चार दिन तक घर मे ही रहे। उसके बाद सबने कोरोना होने का हल्ला मचा दिया। फिर स्थानीय अस्पताल में जांच करवायी। उनके पति वहीं स्थानीय अस्पताल में चार दिन से भर्ती थे। पर हालत बिगड़ने शुक्रवार को डीएमसीएच लाया गया। शुक्रवार की रात ही उनकी मौत इलाज के क्रम में हो गयी।

महिला में बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण वह अपने बच्चों को छोड़ पति के साथ अकेले अस्पताल दर अस्पताल भटकती रही। पर परिवार या गांव के किसी व्यक्ति ने सहयोग तक नही किया।

शनिवार को मौत की सूचना मिलने पर दिन के करीब 11 बजे उनके देवर आदि आये, पर शव को ले जाने से इंकार कर दिया।

अकेले पड़ जाने पर महिला ने कबीर सेवा संस्थान से संपर्क किया। संस्थान के संयोजक समाजसेवी नवीन सिन्हा ने पूरा सहयोग किया। एम्बुलेंस से शव मुक्तिधाम लेकर आने को कहा। पर कोई परिजन ले जाने को तैयार नही हुआ। महिला अकेले ही एम्बुलेंस में शव रखकर चल दी।

मुखाग्नि देकर निकलने के बाद महिला ने बताया कि उसे घर वापस जाने में भी परेशानी है। परिवार के लोग जिस गाड़ी में आये, उस गाड़ी में कोरोना के डर से महिला को ले जाने को भी तैयार नही थे।

इन दृश्यों को देखकर अंततः कहीं न कहीं इस बात का अंदाजा तो।अवश्य लग जाता कि वर्तमान समय मे मानवीय मूल्यों का कितना ह्रास हो चुका है।

Share

Check Also

मतदाता फोटो पर्ची वितरण कार्य में लाएं तेजी: डीएम।

दरभंगा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि जिले में शत प्रतिशत मत…