Home Featured जिला मुख्यालय का क्षेत्र होने के कारण लहेरियासराय थानाक्षेत्र में दिखती है विशेष चौकसी।
May 15, 2021

जिला मुख्यालय का क्षेत्र होने के कारण लहेरियासराय थानाक्षेत्र में दिखती है विशेष चौकसी।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: दरभंगा पुलिस इन दिनों लॉकडाउन का अनुपालन कराने केलिए सख्ती बरतने में कोई कसर नही छोड़ रही। शहर का लहेरियासराय थानाक्षेत्र प्रशासनिक दृष्टिकोण से हमेशा महत्वपूर्ण रहता है। जिला से लेकर प्रमंडल स्तर तक के कार्यालय एवं न्यायालय आदि सभी इसी थानाक्षेत्र में पड़ते हैं। ऐसे में इस क्षेत्र में लॉकडाउन का अनुपालन प्रशासन केलिए भी नाक का सवाल होता है।

इसी को लेकर लहेरियासराय थानाध्यक्ष एचएन सिंह स्वयं पूरे दिन सड़क पर चेकिंग अभियान में जुटे दिखते हैं। शनिवार को भी लोहिया चौक के निकट थानाध्यक्ष सघन चेकिंग अभियान में जुटे दिखे। इस दौरान गुजरने वाले हर व्यक्ति को रोक कर कारण पूछा जाता था। अनावश्यक निकलने वाले लोगों से फाइन भी वसूला जाता रहा।

लहेरियासराय थानाध्यक्ष ने बताया कि 25 मई तक लॉकडाउन लागू है। सड़क से गुजरने वाली सभी गाड़ियों को रोक कर सत्यापन किया जा रहा है। जो गाड़ी मेडिकल इमरजेंसी या पेशेंट आदि को लेकर जा रहे हैं, उन्हें नही रोका जा रहा है। पर जो अनावश्यक घूमते पाये जाते हैं, उनपर कारवाई की जा रही है। करीब दस लोगो को अनावश्यक घूमते पाये जाने पर उन्हें हिरासत में लिया गया है। उनपर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कारवाई की जाएगी। दर्जन भर से अधिक वाहनों का भी फाइन किया जा चुका है। चेकिंग लगातार जारी रहेगी।

Share

Check Also

पांच दिनों तक प्रचंड लू की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी।

दरभंगा: 20 से 24 अप्रैल तक लोगों को तेज धूप व लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने इसको …