Home Featured जितनी ईमानदारी से लॉकडाउन का पालन करेंगे, उतनी जल्दी लॉकडाउन खुलने की संभावना बनेगी: एसएसपी।
May 15, 2021

जितनी ईमानदारी से लॉकडाउन का पालन करेंगे, उतनी जल्दी लॉकडाउन खुलने की संभावना बनेगी: एसएसपी।

देखिए वीडियो भी ‌‌।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: सरकार द्वारा लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन का निर्देश लगातार अधिकारियों को दिया जा रहा है। लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन करवाने केलिए विभिन्न चौक चैराहों पर पुलिस के जवानों के साथ साथ पुलिस के वरीय अधिकारी भी लगातार भ्रमण कर रहे हैं।

इसी क्रम में शनिवार को दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम लॉकडाउन के अनुपालन का जायजा लेने निकले। शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर पुलिस बल द्वारा चलाये जा रहे चेकिंग अभियान का उन्होंने निरीक्षण किया। साथ ही उन्हें कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

एसएसपी बाबूराम ने बताया कि सरकार द्वारा लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया गया है। जो अनुमति प्राप्त वाहन एवं लोग हैं, वहीं लॉकडाउन में बाहर हैं। बाकी आवश्यक कार्य से ही निकलने की छूट है। पर कई लोग अनावश्यक भी सड़को पर निकलते हैं। वैसे लोगों पर कारवाई की जा रही है।

उन्होंने आमलोगों से अपील करते हुए कहा कि लॉकडाउन लोगों के हित मे है। लोग जितना ज्यादा इसका पालन करेंगे, कोरोना का चेन उतना जल्दी टूटेगा और लॉकडाउन खुलेगा। अतः सभी लोगों को लॉकडाउन का पालन करना चाहिए।

Share

Check Also

पांच दिनों तक प्रचंड लू की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी।

दरभंगा: 20 से 24 अप्रैल तक लोगों को तेज धूप व लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने इसको …