Home Featured पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में जाप कार्यकर्ताओं ने कराया मुंडन।
May 17, 2021

पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में जाप कार्यकर्ताओं ने कराया मुंडन।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपना बाल मुंडन कराकर विरोध प्रकट किया। जाप कार्यकर्ताओं का जुलूस लहेरियासराय थाना क्षेत्र के सैफुल्ला खान मुहल्ला से निकलकर खान चौक पहुंचा, जहां बाल मुंडन कराया गया। इस दौरान जाप कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए, पप्पू यादव की बिना शर्त रिहाई की मांग कर रहे थे।

वहीं बाल मुंडन करा रहे जाप नेता मुन्ना खान ने कहा कि नीतीश सरकार से अब हमलोगों का विश्वास उठ गया है। सरकार ने अपनी नाकामी छिपाने के लिए 32 साल पुराने मामले को उजागर कर पप्पू यादव को गिफ्तार करने का काम किया है। ताकि महामारी के दौर में दवा, ऑक्सीजन तथा एम्बुलेंस की समस्या की पोल ना खुले। वही उन्होंने कहा कि यहां की डबल इंजन की सरकार ने पिछले 15 साल में स्वास्थ्य व्यवस्था को ठीक नहीं किया और इस विपरीत परिस्थिति में गरीबों का मसीहा बनकर मदद करने वाले पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने कहा कि सूबे की सरकार भाजपा के हाथों किस कदर बेबस, लाचार व मजबूर है यह जाप सुप्रीमो की गिरफ्तारी से स्पष्ट पता चल रहा है। पप्पू यादव पिछले वर्ष से ही पूरे बिहार में घूम-घूम कर कोरोना जैसे महामारी में लोगों को मदद पहुंचा रहे थे, तब लॉकडाउन का उल्लंघन नहीं हो रहा था। भाजपा सांसद की रखी गई एंबुलेंस का मामला उठाया तब से यह लॉकडाउन उल्लंघन का मामला बन गया। इसीलिए आज हमलोग गिरफ्तारी के विरोध में बाल का मुंडन करवा रहे और जब तक उनकी रिहाई नही होती है तबतक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा।

Share

Check Also

पांच दिनों तक प्रचंड लू की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी।

दरभंगा: 20 से 24 अप्रैल तक लोगों को तेज धूप व लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने इसको …