Home Featured सख्ती के साथ साथ माइकिंग द्वारा भी लॉकडाउन अनुपालन केलिए पुलिस कर रही लोगों को जागरूक।
May 18, 2021

सख्ती के साथ साथ माइकिंग द्वारा भी लॉकडाउन अनुपालन केलिए पुलिस कर रही लोगों को जागरूक।

देखिए वीडियो भी।

 

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: लॉकडाउन का अनुपालन कराने केलिए एकतरफ जहां पुलिस सख्ती से कारवाई कर रही है, वहीं दूसरी तरफ लगातार माइकिंग के माध्यम से लोगो को जागरूक भी किया जा रहा है।

मंगलवार को लहेरियासराय थानाक्षेत्र में भी कुछ ऐसा ही नजारा दिखा। लहेरियासराय टावर, लोहिया चौक, दारुभट्ठी चौक आदि जगहों पर सघन चेकिंग अभियान चल रहा था। लोगों से निकलने का कारण पूछ कर सत्यापित किया जा रहा था। अनावश्यक निकलने वालों से फाइन भी किया जा रहा था।

वहीं लहेरियासराय थानाध्यक्ष एचएन सिंह पुलिस की गाड़ी में जगह जगह घूम कर माइकिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक करते भी नजर आये।

लहेरियासराय थानाध्यक्ष एचएन सिंह ने इस संबंध में बताया कि वरीय अधिकारी के निर्देश पर चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है। साथ ही माइकिंग के माध्यम से लोगों को घरों में रहने की अपील की जा रही है। बहुत आवश्यक कार्य होने पर ही निकलने का अनुरोध लोगो से किया जा रहा है। अधिकांश लोग लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। कुछ लोग अनावश्यक निकलते हैं, तो उनपर कारवाई भी जा रही है।

Share

Check Also

रंजीत यादव बने किरतपुर के नये प्रखंड प्रमुख।

दरभंगा: जिले के किरतपुर प्रखण्ड में वर्तमान प्रमुख रेखा देवी को हराकर रंजीत यादव नये प्रखं…