Home Featured पॉजिटिविटी रेट में आयी गिरावट, फिर भी अभी सतर्क रहने की जरूरत: डीएम।
May 18, 2021

पॉजिटिविटी रेट में आयी गिरावट, फिर भी अभी सतर्क रहने की जरूरत: डीएम।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: कोविड-19 को लेकर जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम द्वारा की गयी। इसे लेकर मंगलवार को अम्बेदकर सभागार में एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, एसडीओ सदर राकेश कुमार गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ संजीव कुमार सिन्हा एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। इसके अलावा प्रखंड स्तर के पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन जुड़े थे।

इस दौरान जिलाधिकारी ने कोविड वैक्सीनेशन की भी समीक्षा की। बाढ़ राहत कार्य मे लगने वाले कर्मियों की सूची भी सभी अंचलों से मांगी गयी थी, इसकी भी समीक्षा की गयी। प्राप्त सूची के अनुसार सभी कर्मियों का टीकाकरण करवाने का निर्देश उन्होंने सिविल सर्जन को दिया।

सरकार द्वारा जारी निर्देशों का अक्षरशः पालन का निर्देश भी उन्होंने दिया। साथ ही असहायों केलिए चलाये जा रहे सामुदायिक रसोई की भी उन्होंने समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मजदूर वर्ग, रिक्शा, ठेला चालक आदि को भोजन करवाया जाय। भोजन करवाते समय सोशल डिस्टेंसिंग एवं अन्य सुरक्षा मानकों का पालन भी अनिवार्य रूप से किया जाय।

मीटिंग समाप्ति के उपरांत मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कोविड से सम्बंधित उपकरणों की खरीद, होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के यहां विजिट करना तथा कोविड को लेकर लॉन्च हुए नये एप का प्रशिक्षिण आदि के मुद्दे पर विशेष रूप से चर्चा हुई है।

वहीं कोरोना को लेकर अपडेट बताते हुए उन्होंने कहा कि फिलहाल दरभंगा में ग्यारह सौ एक्टिव केस हैं। पॉजिटिविटी रेट में बहुत गिरावट आयी है। स्थिति सामान्य की तरफ बढ़ रही है। पर अभी भी लोगों को पूरी सतर्कता बरतने की जरूरत है।

Share

Check Also

नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने दिया दोषी करार।

दरभंगा: दरभंगा जिला के पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार की अदालत ने अनुसूचित …