Home Featured पुलिस ने किया सब्जी वाली का नुकसान तो सब्जी वाली ने भी जमकर दी बद्दुआएं।
May 19, 2021

पुलिस ने किया सब्जी वाली का नुकसान तो सब्जी वाली ने भी जमकर दी बद्दुआएं।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: दरभंगा पुलिस लॉकडाउन का अनुपालन करवाने केलिए पूरी तरह तत्पर है। इसके लिए कोई भी सख्ती बरतने से पुलिस नही चूकती। सब्जी वाले, ठेले वाले, रिक्शे वाले आदि तक पर पूरी सख्ती दिखाती है।
बुधवार को भी लहेरियासराय थानाध्यक्ष द्वारा एक ऐसी ही कारवाई का वीडियो सामने आया है। थानाक्षेत्र के केएम टैंक अवस्थित शिव मंदिर के बगल वाली गली में एक महिला सब्जी को कटघरे में रखे हुई थी। कुछ सब्जी और फल बाहर भी थे। इसी दौरान थानाध्यक्ष एचएन सिंह दलबल के साथ पहुंचे। उन्होंने सब्जी एवं फल आदि को उलटते हुए चेतावनी के साथ बन्द करने को कहा। बंद नही करने पर महिला थाना को बुलवाकर गिरफ्तार करवाने की चेतावनी भी थानाध्यक्ष द्वारा दी गयी।
हालांकि सब्जी वाली महिला पहले तो गुहार लगाती रही। पर अंत मे पुलिस की कारवाई झेलने पर पुलिस को रो रो कर बद्दुआएं देते नजर आयी।

Share

Check Also

गोपालजी ठाकुर ने कराया नामांकन, जनसभा में पहुंचे एनडीए के कई दिग्गज नेता।

दरभंगा: गुरुवार को भाजपा (एनडीए) प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर ने लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन …