Home Featured तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से मिली राहत।
May 20, 2021

तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से मिली राहत।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: जिले में गुरुवार की सुबह मौसम ने अचानक अपना मिज़ाज़ बदला और देखते ही देखते काले बादलों ने पूरे आसमान को अपने आगोश में ले लिया। जिसके कारण दिन में ही रात सा नज़ारा दिखने लगा। वही चंद मिनटों के बाद तेज़ हवा के साथ वर्षा भी शुरु हो गई और चिलचिलाती धूप उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलना शुरू हो गया।

दरअसल मौसम विभाग ने बुधवार को ही अपने पूर्वानुमान में बिहार के सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के अनुसार अगले दो से तीन दिन तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज हवा के साथ वर्षा होने की संभावना है। वही मौसम विभाग द्वारा अलर्ट आने के बाद से ही दरभंगा में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह से लगातार बारिश हो रही है। इससे पूरा वातावरण ख़ुशनुमा हो गया है।

वहीं एक स्थानीय निवासी विजय पासवान ने कहा कि पिछले चार पांच दिनों से काफी गर्मी पर रही थी। जिसके कारण लोगो का जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया था। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग द्वारा सूचना जारी किया गया था कि बिहार के कई जिले में बारिश हो सकती है। आज सुबह से ही यहां पर लगातार बारिश हो रही है। इस बारिश ने मानव सहित पूरे पर्यावरण में संजीविनी देने का किया है। वर्षा से सबसे ज्यादा फायदा आम और लीची की फसल को मिलेगा।

Share

Check Also

मतदाता फोटो पर्ची वितरण कार्य में लाएं तेजी: डीएम।

दरभंगा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि जिले में शत प्रतिशत मत…