Home Featured भ्रमण में निकले पुलिस के जवान अब खुद भी हेलमेट पहनकर चलाते दिखे बाइक।
May 21, 2021

भ्रमण में निकले पुलिस के जवान अब खुद भी हेलमेट पहनकर चलाते दिखे बाइक।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: सालो भर बाइक सवार जनता की सुरक्षा की चिंता में हेलमेट चेकिंग केलिए प्रसिद्ध दरभंगा पुलिस अब खुद की सुरक्षा का भी ख्याल करते नजर आ रही है। दरअसल, दरभंगा पुलिस के बाइक सवार जवानों के बिना हेलमेट घूमने का वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। इसपर वॉयस ऑफ दरभंगा ने भी बिना हेलमेट बाइक पर घूमने वाले पुलिसकर्मियों के सुरक्षा की चिंता जतायी थी। शुक्रवार को इसका असर दिखा। सीआईटी की टीम जब भ्रमण पर निकली तो साथ चलने वाले बाइक सवार जवानों ने हेलमेट लगाया था।
शुक्रवार को बारिश थमते ही लॉकडाउन अनुपालन केलिए पुनः एकबार पुलिस की सख्ती नजर आयी। एक जगह तो बिना हेलमेट बाइक पर गुजर रहे पुलिसकर्मी को भी चेकिंग में लगे पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। हालांकि कैमरा हटते ही उन्हें तुंरत जाने दिया गया।
भ्रमण पर निकली सीआईटी की टीम साथ मे चल रहे पुलिस बस में अनावश्यक सड़क पर चल रहे लोगो को बिठाती दिखी। लहेरियासराय थानाक्षेत्र में पकड़े गए सभी लोगों को थाना पर लाया गया।
लहेरियासराय थानाध्यक्ष एचएन सिंह ने बताया कि लॉकडाउन अनुपालन के सीआईटी की टीम के साथ लहेरियासराय थाना की पुलिस लगी हुई है। जहां कहीं कोई व्यक्ति या वाहन सवार घूमते पाये जाते हैं, उनका सत्यापन किया जाता है कि वे वास्तव में आवश्यक कार्य से निकले हैं, या अनावश्यक घूम रहे हैं। सत्यापन के उपरांत लॉकडाउन का उलंघन करने वालों पर कानूनी कारवाई की जाती है।

Share

Check Also

नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने दिया दोषी करार।

दरभंगा: दरभंगा जिला के पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार की अदालत ने अनुसूचित …