Home Featured फांसी लगाने से पहले महिला ने कागज पर बनायी तस्वीर और खून से लिखा आई लव यू!
May 22, 2021

फांसी लगाने से पहले महिला ने कागज पर बनायी तस्वीर और खून से लिखा आई लव यू!

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: लहेरियासराय थानाक्षेत्र के बलभद्रपुर ब्रह्मस्थान के निकट किराये के मकान में रहने वाली एक 29 वर्षीय महिला द्वारा फांसी लगा लेने का मामला सामने आया है। महिला का शव देर शाम उसके कमरे में पंखे से झूलता मिला। कमरा अंदर से बन्द था, जिससे उक्त महिला द्वारा आत्महत्या किये जाने की संभावना जतायी जा रही है। कमरे के दरवाजे को तोड़कर शव को बाहर निकाला गया।
महिला का नाम कुमारी विशाखा है जो पटना की मूल निवासी बतायी जाती है। विगत दो वर्षों से दरभंगा में आपदा प्रबंधन कार्यालय में प्रोग्रामर के पद पर कार्यरत थी।
बताया जाता है कि दिसम्बर 2020 में उसकी शादी हुई थी। उसके पति रितेश दत्त पटना में रिलायंस स्टोर में कार्यरत हैं। कहा जाता है कि महिला का पति एवं ससुराल से अच्छा सम्बन्ध नही था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को भी विशाखा समाहरणालय से ड्यूटी करके लौटी थी। पटना से उसकी मां लगातार उसे फोन कर रही थी। पर विशाखा फोन नही उठा रही थी। अंत मे उसकी माँ ने उसके एक सहकर्मी को जाकर देखने को कहा। सहकर्मी ने देखा तो दरवाजा अंदर से बन्द था। काफी पीटने पर भी नही खुला तो इसकी सूचना लहेरियासराय थाना को दी गयी। पुलिस के सामने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया।
कमरे में पेपर पैड में लगे कागज पर एक युवक की तस्वीर स्केच की गयी मिली। तस्वीर के नीचे खून से आई लव यू लिखा हुआ पाया गया।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। विस्तृत जानकारी तो पुलिस जांच में ही सामने आने की उम्मीद है। पर लोग तरह की कयासें लगाते दिखे।

Share

Check Also

पांच दिनों तक प्रचंड लू की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी।

दरभंगा: 20 से 24 अप्रैल तक लोगों को तेज धूप व लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने इसको …