Home Featured ठंढी हवा और हल्की बारिश के बीच सुहाने मौसम में भी सड़क पर निकलने वालों पर जारी रही पुलिस की सख्ती।
May 25, 2021

ठंढी हवा और हल्की बारिश के बीच सुहाने मौसम में भी सड़क पर निकलने वालों पर जारी रही पुलिस की सख्ती।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: दरभंगा सहित पूरे बिहार में लॉकडाउन एक जून तक बढ़ा दिया गया है। इसलिए पुलिस की सख्ती में किसी प्रकार की नरमी नही आयी है। लगातार सड़क पर अनावश्यक निकलने वालों पर कारवाई जारी है।
बंगाल की खाड़ी में बन रहे यास तूफान के असर के कारण बुधवार को दरभंगा में भी पूरे दिन मौसम सुहाना रहा। पर इस सुहाने मौसम में भी अनावश्यक सड़क पर निकलने वालों का सफर खराब होता दिखा। पैदल से लेकर दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों को भी रोककर चेक किया जा रहा था।
कई चार चक्का वाहन कार आदि से निकले लोग अनुमति प्राप्त संस्थान एवं व्यवसाय आदि से जुड़े होने का नाम भी बोलते दिखे। ऐसे लोगों से पुलिस पास दिखाने को कहते नजर आयी। प्रमाणित होने के उपरांत वाहनों को जाने दिया गया। परंतु प्रमाणित नही कर सकने वालों को जुर्माना भी भरना पड़ा।
आवश्यक कार्य से निकलने का नाम बोलने वाले अधिकांश बाइक सवार दवा एवं हॉस्पिटल की पर्चियां दिखा रहे थे। शक होने पर पुलिस द्वारा उनके वाहनों का सभी पेपर भी चेक किया जा रहा था।

Share

Check Also

रंजीत यादव बने किरतपुर के नये प्रखंड प्रमुख।

  दरभंगा: जिले के किरतपुर प्रखण्ड में वर्तमान प्रमुख रेखा देवी को हराकर रंजीत यादव नय…