Home Featured दस बजते ही लहेरियासराय में दिखने लगी पुलिस की सख्ती, घण्टे भर के अंदर 19 लिए गए हिरासत में।
May 26, 2021

दस बजते ही लहेरियासराय में दिखने लगी पुलिस की सख्ती, घण्टे भर के अंदर 19 लिए गए हिरासत में।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: लॉकडाउन का उलंघन करने वालों पर पुलिस की सख्ती लगातार बढ़ती जा रही है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण लहेरियासराय थाना क्षेत्र में पुलिस एवं सीआईटी बल की सक्रियता विशेष रूप से देखने को मिल रही है। प्रतिदिन दर्जनों लोगों पर लॉकडाउन उलंघन के आरोप में कारवाई अकेले लहेरियासराय थानाक्षेत्र में की जा रही है। फिर भी लोगों का निकलना जारी है।
बुधवार को तो ठीक दस बजते ही पुलिस की सख्ती देखने को मिली। चेकिंग अभियान को तेज कर दिया गया। एक तरफ जहां लहेरियासराय थाना द्वारा लोहिया चौक पर सघन चेकिंग शुरू कर दी गयी, वहीं सीआईटी की टीम द्वारा पुलिस वैन के साथ घूम कर अनावश्यक निकलने वाले लोगो को हिरासत में लिया जा रहा था। हालांकि हिरासत में लिये जाने वाले अधिकांश लोग आवश्यक कार्य से निकलने का नाम कहते दिखे। कोई दवा केलिए तो कोई सब्जी केलिए निकले होने का नाम बोलते दिखे। एक व्यक्ति ने तो खुद को सब्जी दुकानदार बताया। उसने बताया कि नेहरू स्टेडियम से सब्जी बेचकर जा रहा था। थोड़ा सा लेट हुआ तो पुलिस ने पकड़ लिया।
हिरासत में लिए गए लोगों का कहना था कि पुलिस सबको 5 मिनट केलिए बोलकर थाने पर लायी। पर दो दो घण्टे बिठा कर रख रही है।
वहीं मौके पर मौजूद लहेरियासराय थानाध्यक्ष एचएन सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा लॉकडाउन का पूरी सख्ती से अनुपालन करवाया जा रहा है। जो लोग बिना पर्याप्त कारण एवं प्रमाण के निकल रहे हैं, उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। अनावश्यक निकलने वालों पर जुर्माने की कारवाई की जा रही है। साथ ही बिना मास्क निकलने वालों पर भी अलग से जुर्माना किया जा रहा है।

Share

Check Also

पांच दिनों तक प्रचंड लू की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी।

दरभंगा: 20 से 24 अप्रैल तक लोगों को तेज धूप व लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने इसको …