Home Featured विमान सेवा पर भी पड़ा यास चक्रवात का असर।
May 27, 2021

विमान सेवा पर भी पड़ा यास चक्रवात का असर।

दरभंगा: यास तूफान के असर के चलते गुरुवार को विमान सेवा अस्तव्यस्त हो गयी। मुम्बई से दरभंगा पहुंचा विमान यहां खराब मौसम और लो विजिबिलिटी के कारण लैंड नहीं कर सका। दरभंगा एयरपोर्ट के ऊपर कई बार चक्कर काटने के बाद जब ईंधन समाप्त होने लगा तो उसे वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतारा गया। स्पाइसजेट के इस विमान (एसजी 944) में मुंबई से 105 यात्री सवार हुए थे। इनमें एक बच्चा भी था। पायलट ने मौसम खराब होने की स्थिति में विमान को रनवे पर उतारने में असमर्थता जताई। इसके बाद दरभंगा एटीसी ने वाराणसी एयरपोर्ट पर संपर्क किया। अधिकारियों से अनुमति मिलने के बाद पायलट ने विमान को वाराणसी एयरपोर्ट पर दोपहर 2:12 बजे सकुशल उतारा। दरभंगा में मौसम साफ होने के बाद विमान ने शाम 3: 34 बजे उड़ान भरी और शाम साढ़े चार बजे दरभंगा पहुंचा। वहीं दूसरी ओर तूफान के असर को देखते हुए मुम्बई और दिल्ली से एक-एक फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। इस वजह से यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। अहमदाबाद से दरभंगा की विमान सेवा भी रद्द कर दी गयी। एयरपोर्ट निदेशक विप्लव मंडल ने इसकी पुष्टि की। यास तूफान को लेकर दरभंगा में मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस वजह से शुक्रवार को भी विमान सेवा पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है।

Share

Check Also

नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने दिया दोषी करार।

दरभंगा: दरभंगा जिला के पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार की अदालत ने अनुसूचित …