Home Featured यास ने उजाड़ दिया आशियाना, तार का पेड़ गिरने से तीन मकान क्षतिग्रस्त।
May 28, 2021

यास ने उजाड़ दिया आशियाना, तार का पेड़ गिरने से तीन मकान क्षतिग्रस्त।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: यास चक्रवात का प्रभाव दरभंगा में भी गुरुवार की सुबह से लगातार जारी है। पेड़ गिरने एवं बिजली के तार आदि टूटने की खबर जिले के विभिन्न हिस्सों से प्राप्त हो रही है। गुरुवार को ही गौड़ाबौराम में पेड़ के नीचे दबकर एक पशुपालक की मौत भी हुई।
वहीं देर रात यास चक्रवात के कारण शहर में भी बड़ी घटना होते होते टली। यह संयोग ही रहा कि जानमाल का नुकसान होने से बच गया। पर एकसाथ तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गया। एक परिवार तो पूरी तरह बेघर हो गया है
दरअसल, लगातार हो रही बारिश और तेज हवा के कारण शहर के वार्ड 31 अवस्थित मिरगियास चक मुहल्ले में रात के करीब एक बजे एक बहुत ही पुराना और विशालकाय तार का पेड़ गिर पड़ा। करीब 70 से 80 फुट लंबे तार का पेड़ सबसे पहले एक झोपड़ीनुमा मकान पर गिरा, फिर उसकी चपेट में दो पक्के मकान भी आये। झोपड़ीनुमा मकान तो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पक्के के मकान भी प्रभावित हुए हैं। रात का समय होने के कारण सभी घर मे ही थे। पर पेड़ का अंतिम छोड़ पक्का मकान पर लगने के कारण अन्य मकान टूट तो गये, पर कोई दबा नही। हालांकि बहुत सारा सामान तहस नहस हो गया। बताया जाता है कि यह पेड़ मोहम्मद हैदर, मोहम्मद फ़ोकर एवं मोहम्मद अनवर के घर पर गिरा।
पीड़ितों द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार रात के समय सभी लोग सोये थे। उसी समय अचानक जोर की आवाज के साथ पेड़ गिर गया। घर का दरवाजा बंद था, और छत टूट गया। सभी घरों में फंस गए। लोगों ने जोर से आवाज लगाया। तब अगल बगल के लोगों ने आकर सबों को किसी तरह घर से निकाला।
इस आंधी बारिश में एक परिवार पूरी तरह बेघर हो चुका है। उन्हें कोई सरकारी सहायता नही मिली है। उनलोगों ने मीडिया के माध्यम से प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है।

Share

Check Also

नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने दिया दोषी करार।

दरभंगा: दरभंगा जिला के पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार की अदालत ने अनुसूचित …