Home Featured सुरक्षा बलों के साथ सड़क पर खुद उतरे दरभंगा सदर अनुमंडल पदाधिकारी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी।
June 2, 2021

सुरक्षा बलों के साथ सड़क पर खुद उतरे दरभंगा सदर अनुमंडल पदाधिकारी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: बिहार में बुधवार 2 जून।से शुरू हुए लॉकडाउन के चौथे चरण का अनुपालन करवाने के लिए लहेरियासराय से दरभंगा तक सुरक्षा बलों के साथ-साथ सदर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनोज कुमार खुद सड़क पर उतरे। सड़क से गुजरने वाले लोगों से पूछताछ की गई कि वे किन कारणों से सड़क पर निकले हैं!

बता दें कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार आज से लागू हो रहे लॉकडाउन के तीसरे चरण में अनिवार्य सेवाओं की दुकानों के साथ-साथ कई अन्य प्रकार के दुकानों को भी सुबह 6 बजे से दिन के 2 बजे तक खोलने की इजाजत है। इस अवधि के बीत जाने के बाद राकेश कुमार गुप्ता व अनोज कुमार दोनों ही सड़क पर उतर कर खुद मॉनिटरिंग कर रहे थे। इस बीच बेवजह सड़क पर गुजरते हुए लोगों से डीएसपी अनोज कुमार माइकिंग कर घर में जाने को कह रहे थे। साथ ही अनुरोध कर रहे थे कि आप लोग सड़कों पर भीड़ न लगाएं!

दोनों ही पदाधिकारियों ने कहा कि, लॉकडाउन के नए नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share

Check Also

रंजीत यादव बने किरतपुर के नये प्रखंड प्रमुख।

  दरभंगा: जिले के किरतपुर प्रखण्ड में वर्तमान प्रमुख रेखा देवी को हराकर रंजीत यादव नय…