Home Featured तीव्र तूफान भी पुलिस को नही कर सका कर्तव्य से विमुख, लोगों की सुरक्षा केलिए काटती रही चालान।
June 5, 2021

तीव्र तूफान भी पुलिस को नही कर सका कर्तव्य से विमुख, लोगों की सुरक्षा केलिए काटती रही चालान।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: लॉकडाउन का अनुपालन करवाने में दरभंगा पुलिस किसी भी परिस्थिति में तैयार खड़ी रहती है। शनिवार को शहर में आये आंधी और बारिश भी इन्हें कर्तव्य पथ से डिगा नही सकी। कई पेड़ उखड़ गए, पोल गिर गये, पर समय समाप्ति के बाद इन सारे परिस्थितियों की चिंता किये बगैर अनावश्यक निकलने वाले लोगों से पुलिस चालान काटती रही।
लहेरियासराय थाना के निकट चेकिंग में लगे एक पुलिस कर्मी ने तो एक बाइक सवार का इंश्योरेंस पेपर चेक किया, जिसमे उसे उसका इंश्योरेंस सितंबर 2020 में समाप्त बताते हुए चालान की बात करते नजर आये। हालांकि परिवहन मंत्रालय द्वारा जारी निर्देश के अनुसार 1 फरवरी 2020 तक वैध पेपरों की वैधता लॉकडाउन के कारण 30 जून 2021 तक बढ़ा दी गयी है, जिसकी सूचना एम परिवहन एप पर भी उपलब्ध है।
कुल मिलाकर कहा जाय तो दरभंगा पुलिस की लोगों को कोरोना से बचाने में तत्परता देख यही कहा जा सकता है, कि जब सवाल लोगों की सुरक्षा केलिए चालान काटने का हो, तो तूफान भी इन्हें कर्तव्य पथ से डिगा नही सकता।

Share

Check Also

गोपालजी ठाकुर ने कराया नामांकन, जनसभा में पहुंचे एनडीए के कई दिग्गज नेता।

दरभंगा: गुरुवार को भाजपा (एनडीए) प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर ने लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन …