Home Featured पेड़ के नीचे दबकर महिला की मौत।
June 5, 2021

पेड़ के नीचे दबकर महिला की मौत।

दरभंगा: शनिवार को तेज हवा के साथ आयी आंधी में मनीगाछी प्रखंड क्षेत्र की गंगौली कनकपुर पंचायत के वार्ड नं छह में पेड़ गिरने से उसके नीचे दबने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका अर्जुन पासवान की पत्नी लीला देवी थी जो आंधी के दौरान अपने एस्बेस्टस के घर में बच्चों के साथ दुबकी थी। इसी दौरान घर के नजदीक अवस्थित सेमल का विशाल पेड़ जड़ से उखड़कर उसके घर पर गिरा, जिसके नीचे दबकर उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर वहां पहुंचे लोगों ने पेड़ की टहनियों को काटकर उसकी लाश को बाहर निकाला। इस घटना में उसके बच्चे भी चोटिल हुए हैं। घटना की जानकारी पाकर वहां पहुंचे मुखिया शंकर मिश्र, सकतपुर थानाध्यक्ष अभय कुमार एवं सीओ ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा भेज दिया। मृतका की तीन संतानों में दो लड़के एवं एक लड़की है। दूसरी ओर इस प्राकृतिक घटना में दर्जनों घरों के एस्बेस्टस के उड़ने एवं यत्र-तत्र वृक्षों के टूटकर गिरने से व्यापक स्तर पर नुकसान होने की जानकारी है। सीओ ने छतविहीन दो लोगों को पॉलीथिन दी है। उधर, मृतका लीला देवी के पति अर्जुन पासवान को सीओ रवीन्द्र कुमार चौपाल ने तत्काल आपदा प्रबंधन के तहत चार लाख का चेक प्रदान किया। इस मौके पर सकतपुर थानाध्यक्ष अभय कुमार, पंचायत के मुखिया शंकर मिश्र सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share

Check Also

नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने दिया दोषी करार।

दरभंगा: दरभंगा जिला के पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार की अदालत ने अनुसूचित …