Home Featured पुलिस दल पर हमला करने के आरोपियों को भेजा गया न्यायिक हिरासत में।
June 6, 2021

पुलिस दल पर हमला करने के आरोपियों को भेजा गया न्यायिक हिरासत में।

दरभंगा: जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के सढवाड़ा गांव में शराब व्यवसाई को गिरफ्तार कर ला रहे पुलिस दल पर हमला करने के आरोपियों को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए पांच आरोपी पुलकित सहनी, संतोष सहनी, अमित कुमार सहनी, राम दिनेश सहनी, बलिराम सहनी को न्यायिक हिरासत मैं भेजा गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस मामले में थानाध्यक्ष हरिकिशोर यादव के ब्यान पर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें 15 नामजद व 20 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पूर्व सरपंच राजेश चौधरी, जय लाल सहनी, छोटे सहनी, विशेष सहनी, राम किशोर सहनी, सुनील सहनी, रविन्द्र सहनी, संजय सहनी, अजय सहनी, देवेन्द्र सहनी को नामजद किया गया है। बताया गया है कि शराब तस्कर को गिरफ्तार कर ला रही पुलिस टीम पर इन आरोपियों ने धावा बोल दिया। जिससे थानाध्यक्ष हरि किशोर यादव सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।

Share

Check Also

रंजीत यादव बने किरतपुर के नये प्रखंड प्रमुख।

  दरभंगा: जिले के किरतपुर प्रखण्ड में वर्तमान प्रमुख रेखा देवी को हराकर रंजीत यादव नय…