Home Featured कबीर सेवा संस्थान ने सशस्त्र सीमा बल के जवान का शव रखने के लिए प्रदान किया कॉफिन।
June 6, 2021

कबीर सेवा संस्थान ने सशस्त्र सीमा बल के जवान का शव रखने के लिए प्रदान किया कॉफिन।

दरभंगा: कोरोना काल में लगातार लावारिस शवों के संस्कार में लगे कबीर सेवा संस्थान के कार्यकर्ता मानवता की मिसाल पेश कर रहे हैं। शनिवार की रात सशस्त्र सीमा बल के काम आकर उन लोगों ने सेवा भावना पेश कर दूसरों को राह दिखाई।
दरअसल सशस्त्र सीमा बल के एक जवान दुर्घटना में जख्मी हो गए थे। इलाज के दौरान शहर के एक निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गयी थी। मृत जवान अमित कुमार का शव विमान से राजस्थान के झुंझुनू भेजा जाना था। कबीर सेवा संस्थान की ओर से जवान के सम्मान में शव रखने के लिए कॉफिन प्रदान किया गया। संस्थान के कार्यकर्ताओं ने शव को पैक भी किया। भोला गुप्ता, मो. उमर, रोशन, सोनू, मुकेश राय, पप्पू प्रधान, छोटू राय आदि को जवान को कांधा देने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ।

Share

Check Also

कैदी भान की ठोकर से युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल, पुलिस पर पथराव।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में कैदी वैन से टक्कर में बाइक सवार य…