Home Featured कांडों का प्रभार नही सौंपने वाले पुलिसकर्मियों पर दर्ज होगी प्राथमिकी, सिटी एसपी ने दिया आदेश।
June 11, 2021

कांडों का प्रभार नही सौंपने वाले पुलिसकर्मियों पर दर्ज होगी प्राथमिकी, सिटी एसपी ने दिया आदेश।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: लहेरियासराय थाने के कई कांडों का प्रभार नहीं सौंपने वाले पुलिस अधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज होगी। सिटी एसपी अशोक कुमार प्रसाद ने ऐसे लापरवाह अधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश लहेरियासराय थाना अध्यक्ष को दिया है। सिटी एसपी ने शुक्रवार को बताया कि थाने में पहले से पदस्थापित इंस्पेक्टर एवं दरोगा द्वारा 27 कांडों का प्रभार अभी तक नहीं सौंपा गया है, इसके कारण अनुसंधान बाधित है। इस स्थिति में अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हो रही है।

उन्होंने बताया कि इससे पहले भी इन अधिकारियों को कई बार कांडों का प्रभार सौंपने के लिए सूचना दी गई थी। परंतु इन लोगों ने अभी तक प्रभार नहीं सौंपा। यह अधिकारियों द्वारा अपने कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही एवं आदेश के उल्लंघन को दर्शाता है फलस्वरुप इन लोगों के विरुद्ध लहेरियासराय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।

बताया जाता है कि पुअनि जगदीश महतो द्वारा सबसे अधिक 2012 में दर्ज 6 कांडों का प्रभार अभी तक नहीं सौंपा गया। वहीं पुलिस निरीक्षक राधेश्याम यादव द्वारा तीन कांड, बृजेश पाठक द्वारा दो कांड, राम किशोर शर्मा द्वारा तीन कांड, पुलिस अवर निरीक्षक जगदीश महतो द्वारा छह कांड, महानंद यादव द्वारा एक कांड, एवं कृष्णा चौधरी द्वारा पांच कांड का प्रभार अभी तक नहीं सौंपा गया है। इसके अलावा तत्कालीन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिरौल द्वारा एक कांड, पुलिस अवर निरीक्षक मारकंडेय सिंह द्वारा एक, निर्मल राम द्वारा एक एवं डी०एन० शर्मा द्वारा 3 कांडों का प्रभार नहीं सौंपा गया है। इसमें से कई कांड ऐसे हैं जिसकी प्राथमिकी वर्ष 2012 में ही हुई थी।

Share

Check Also

गोपालजी ठाकुर ने कराया नामांकन, जनसभा में पहुंचे एनडीए के कई दिग्गज नेता।

दरभंगा: गुरुवार को भाजपा (एनडीए) प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर ने लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन …