Home Featured दरभंगा जंक्शन पर कपड़े के बंडल में ब्लास्ट, सिकंदराबाद से से आया था पार्सल।
June 17, 2021

दरभंगा जंक्शन पर कपड़े के बंडल में ब्लास्ट, सिकंदराबाद से से आया था पार्सल।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: गुरुवार को दरभंगा जंक्शन पर उस समय अफरा तफरी मच गयी जब कपड़े के एक बंडल में ब्लास्ट हुआ। हालांकि ब्लास्ट ज्यादा बड़ा नही था और किसी प्रकार के जानमाल की क्षति नही हुई। पर इस ब्लास्ट से कुछ देर केलिए स्टेशन पर थोड़ी अफरा तफरी जरूर मच गयी।

इसकी सूचना मिलते ही रेल पुलिस तुरंत हरकत में आयी और जांच में जुट गयी। फिलहाल ब्लास्ट के कारणों का सही सही पता नही चल सका है।

मौके पर पहुंचे रेल डीएसपी नवीन कुमार मिश्र ने घटना के सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कपड़े का बंडल सिकंदराबाद से दरभंगा स्पेशल ट्रेन में बुक कर लाया गया था। उक्त बंडल को प्लेटफार्म नम्बर 2 से एक पर लाया गया। ठेले से बंडल को उतारते समय उसमे रखी एक शीशे की छोटी सी बोतल ब्लास्ट हुई। इस घटना में कपड़े जलने के अलावा कोई क्षति नही हुई। यह बुकिंग मो0 सुफियान के नाम पर थी। उनका भी पूरा पता मालूम किया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। बोतल में किस प्रकार का केमिकल था या किस कारण ब्लास्ट हुआ, इसकी पूरी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।

स्टेशन पर हुई इस घटना के बाद रेल पुलिस द्वारा एहतियात के तौर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी।

Share

Check Also

मतदाता फोटो पर्ची वितरण कार्य में लाएं तेजी: डीएम।

दरभंगा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि जिले में शत प्रतिशत मत…