Home Featured दो गुटों में हुई झड़प में चली गोली।
June 17, 2021

दो गुटों में हुई झड़प में चली गोली।

दरभंगा: दो पक्षों के बीच विवाद मे गुरुवार को जमकर झड़प एवं गोलीबारी होने की सूचना प्राप्त हुई है। इसमें आधा दर्जन लोगों के घायल होने की भी सूचना मिली है। घटना दरभंगा जिले के भालपट्टी ओपी स्थित मुरिया गांव की है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने दो घंटे से तक एनएच- 57 जाम कर प्रदर्शन किया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि भालपट्टी ओपी निवासी मो. सद्दाम तथा मो. शकील के बीच पुरानी रंजिश है। इसको लेकर दोनों पक्षों में पिछले कई दिनों से तनाव चल रहा था। गुरुवार को दिन के दो बजे के करीब दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसमें पहले जमकर ईंट -पत्थर व लाठियां चली। तनाव बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोगों ने धारदार हथियार से हमला किया। इसके बाद एक-दूसरे पर गोलियां चलाने लगे। जिसमे मो. एखलाक कुरैशी व मो. इलियास को गोली लगी है। जबकि सईद फिरोज, मोहिद असद, मो. व अन्य घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से चार लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। गोली लगने के बावजूद सभी घायल ढ़ेर घंटे तक एनएच-57 को जाम कर प्रदर्शन करते रहे। सैकड़ों लोगों ने अयूब नगर स्थित एनएच-57 जामकर दिया। आरोपियों को तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे ।

घटना की खबर मिलते ही दरभंगा सदर थाना समेत रैयाम व भालपट्टी ओपी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामला काबू करने के प्रयास मे लगे रहे।

बाद में दंगा नियंत्रण वाहन एवं अतिरिक्त फोर्स के आने के बाद हल्का बल प्रयोग कर सभी को सड़क से हटाया गया। इसके बाद एनएच पर दो घंटों से फंसे वाहनों को सुचारू रूप से चलाया गया। एनएच सड़क खुलते ही लोगों ने राहत की सांस ली। सभी घायलों को उपचार के लिए भेजा गया।

Share

Check Also

गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे गोपाल जी ठाकुर, जुटेंगे बीजेपी के दिग्गज।

दरभंगा: भाजपा (एनडीए) प्रत्याशी गोपालजी ठाकुर 18 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाख…