Home Featured चिराग के साथ गद्दारी करने वाले को सबक सिखाएगी बिहार की जनता: प्रदीप ठाकुर।
June 17, 2021

चिराग के साथ गद्दारी करने वाले को सबक सिखाएगी बिहार की जनता: प्रदीप ठाकुर।

दरभंगा: दरभंगा जिला लोजपा पूरी तरह चिराग पासवान के साथ खड़ी है। जिले के सभी 18 प्रखण्डों के प्रखंड अध्यक्षों की पूरी आस्था चिराग पासवान के साथ है।
उक्त बातें दरभंगा जिला लोजपा जिलाध्यक्ष ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा। उन्होंने कहा कि पशुपति पारस के गद्दारी की कहानी इतिहास के पन्नो में लिखी जाएगी। पारस ने अपने निजी स्वार्थ केलिए स्व0 रामविलास पासवान के सपनों को तोड़ने का कार्य किया है।
वहीं लोजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप ठाकुर ने कहा है कि पशुपति पारस को इस गद्दारी की सजा बिहार की जनता पुरजोर तरीके से देगी। जिस रामविलास पासवान के कारण पशुपति पारस को मुकाम हासिल हुआ और पहचान मिली, उन्ही के पुत्र चिराग के साथ ऐन मौके पर गद्दारी करना उनके पहचान को गर्त में मिला देगा। बिहार की जनता सब देख और समझ रही है और इस गद्दारी केलिए बिहार की जनता पशुपति को सबक जरूर सिखाएगी।
श्री ठाकुर ने कहा कि जबतक हम जीवित रहेंगे, चिराग हमारे नेता रहेंगे।
इस दौरान मीडिया प्रभारी रणधीर झा, जिला उपाध्यक्ष मो0 अब्बास चांद, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रभाकर ठाकुर आदि ने दृढ़ता के साथ चिराग पासवान के साथ खड़े रहने का संकल्प दुहराया तथा पशुपति पारस के कृत्य की निंदा की।

Share

Check Also

कैदी भान की ठोकर से युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल, पुलिस पर पथराव।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में कैदी वैन से टक्कर में बाइक सवार य…