Home Featured मंत्री ने अनुसूचित जाति के किसानों के बीच किया विकसित धान के बीज का वितरण।
June 19, 2021

मंत्री ने अनुसूचित जाति के किसानों के बीच किया विकसित धान के बीज का वितरण।

दरभंगा: जिले के जाले अवस्थित कृषि विज्ञान केंद्र में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के पूसा स्थित क्षेत्रीय केंद्र की ओर से अनुसूचित जाति उप परियोजना के तहत पूसा में विकसित धान के बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अनुसूचित जाति के दो सौ किसानों के बीच धान के बीज का बीज वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति के किसानों के बीच धान के बीज का वितरण करते हुए जाले के विधायक सह बिहार सरकार के मंत्री जीवेश कुमार ने कहा कि भारत एवं राज्य सरकार किसानों के हित के लिए सजग एवं सभी वर्गों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित है। इस दिशा में आज का यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित है। उन्होंने कहा कि सरकार विभिन्न इकाइयों के माध्यम से किसानों तक उन्नत बीज, उन्नत कृषि यंत्र और तकनीकी जानकारी पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। मंत्री ने कहा कि कोरोना काल में भी किसानों ने देश की अर्थव्यवस्था को संभाले रखा है। मंत्री ने कहा कि इसके लिए मैं देश के किसान बंधुओं को नमन करता हूं। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों से अनुरोध किया कि वे लोग बिना किसी भेदभाव के किसानों तक समान रूप से सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का इसी तरह ईमानदार प्रयास करते रहे। अतिथियों का स्वागत करते हुए केंद्र के अध्यक्ष डा. दिव्यांशु शेखर ने कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। पूसा स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के अध्यक्ष डा. केके सिंह ने अच्छी उत्पादकता के लिए किसानों को उन्नत विधि से धान की नर्सरी लगाने की विधियों की जानकारी दी।

Share

Check Also

मतदाता फोटो पर्ची वितरण कार्य में लाएं तेजी: डीएम।

दरभंगा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि जिले में शत प्रतिशत मत…