Home Featured कोरोना के शिकार मृतकों के अस्थियों का कबीर सेवा संस्थान द्वारा किया गया गंगा में विसर्जन।
June 21, 2021

कोरोना के शिकार मृतकों के अस्थियों का कबीर सेवा संस्थान द्वारा किया गया गंगा में विसर्जन।

दरभंगा: कोरोना की भेंट चढ़े दर्जनों लोगों को अपनो का कांधा नसीब नहीं हुआ था। अब इनमें से कई लोगों की अस्थियों को विसर्जित करने को भी उनके परिजन सामने नहीं आये। कोरोना ने मानवता को भी तार-तार कर दिया है। अपनों के नहीं आने पर अंतत: कबीर सेवा संस्थान ने सिमरिया में गंगा में करीब तीन दर्जन अस्थि कलशों को प्रवाह करने की जिम्मेदारी उठाई। सोमवार की सुबह संस्थान के मंटू यादव, सुरेन्द्र महतो, मुकेश राय व पप्पू प्रधान इसके सामूहिक प्रवाह व कर्म के लिए सिमरिया गंगाघाट के लिए रवाना हुए थे। वहां पूरे विधि-विधान के साथ अस्थियों को प्रवाह किया गया।

प्रवाह के बाद सभी मृतकों का सामूहिक श्राद्ध भी विधि-विधान से वहीं कराया गया। कुल 37 शवों के अस्थि कलश के साथ ऐसा 51 अस्थि कलश भी ले जाया गया है, जिसमे संशय की स्थिति है कि उनके परिजन इसे ले गए या नहीं, क्योंकि नियत समय पर और सूची में नाम-पता दर्ज कर अस्थि कलश ले जाने वाले कुल 44 इंट्री ही है। दो का स्पष्ट नाम-पता नहीं है। इसे अभी सुरक्षित रखा गया है। इस प्रकार कुल 37 एवं 51 मिलाकर 88 शवों के अस्थि का विधिवत कर्म सिमरिया में सम्पन्न कर संस्थान के लोग दरभंगा लौटे। मृतकों की आत्मा की शांति के लिए मंगलवार की शाम मुक्तिधाम बांध पर दरिद्र नारायण भोजन कराया जाएगा। इसका आयोजन कबीर सेवा संस्थान व मुक्तिधाम जीर्णोद्धार समिति संयुक्त रूप से करेगा। इसमे मृतक के परिजनों को भी आमंत्रित किया जा रहा है, जो अपने हाथों दरिद्र नारायण को भोजन करा मृतात्मा की मुक्ति की प्रार्थना करेंगे।

Share

Check Also

नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने दिया दोषी करार।

दरभंगा: दरभंगा जिला के पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार की अदालत ने अनुसूचित …