Home Featured एसटेट-19 मेरिट लिस्ट में धांधली का आरोप लगाते हुए आइसा – इनौस के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन।
June 25, 2021

एसटेट-19 मेरिट लिस्ट में धांधली का आरोप लगाते हुए आइसा – इनौस के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन।

दरभंगा: एसटेट-19 मेरिट लिस्ट में कथित धांधली के खिलाफ शुक्रवार को आइसा-इनौस के कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी चौक पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के विरोध में जमकर मारेबाजी की। सभा का संचालन इनौस के राष्ट्रीय नेता व भाकपा माले के युवा नेता रंजीत राम ने किया। नेताओं ने कहा कि बिहार की प्रतियोगी परीक्षाओं में आए दिन गड़बड़ी और व्यापक तौर पर धांधली की खबरें आ रही हैं। राज्य सरकार से हमारी मांग है कि एसटेट-19 में मेरिट के नाम पर धांधली पर रोक लगाते हुए 12 मार्च को जारी किए गए एसटेट-19 के परिणाम में सफल सभी परीक्षार्थियों को जॉइनिंग दी जाए। उन्होंने कहा कि बिहार की कोई ऐसी प्रतियोगी परीक्षा नहीं है जिसमें धांधली, गड़बड़ी या पेपर लीक की खबरें नहीं आई हों। लगातार बिहार के बेरोजगार छात्र-नौजवानों द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही धांधली के खिलाफ संघर्षों में है। सरकार बेरोजगार छात्र-नौजवानों की जायज मांगों को सुनने के बजाए अनदेखी कर रही है।
इस अवसर पर आइसा से मयंक कुमार यादव, चंदन आजाद, सबा रौशनी, ओनम, एहसान, संदीप कुमार, इनौस के बिहार राज्य के सह सचिव गजेंद्र नारायण शर्मा, इनौस के राज्य पार्षद रंजीत राम, सूरज कुमार आनंद, अभिजीत कुमार आनंद, पंकज कुमार, मनोज महतो, संतोष कुमार, सुरेंद्र मल्लिक, मनोज कुमार शामिल थे।

Share

Check Also

कैदी भान की ठोकर से युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल, पुलिस पर पथराव।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में कैदी वैन से टक्कर में बाइक सवार य…