Home Featured जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के द्वारा नई कमिटी का गठन, मुन्ना खान पुनः बने जिलाध्यक्ष।
June 27, 2021

जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के द्वारा नई कमिटी का गठन, मुन्ना खान पुनः बने जिलाध्यक्ष।

दरभंगा: रविवार को जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के द्वारा नई कमिटी का गठन किया गया है। जिसमें दरभंगा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को विभिन्न पद पर नियुक्त किया गया है। जन अधिकार पार्टी लो. के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद पप्पू यादव के आदेश पर प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह कुशवाहा के द्वारा नवनिर्वाचित सदस्यों को नई जिम्मेदारी दी गई है। जिसमे दरभंगा से कई नए सदस्यों एवं कई पुराने सदस्यों को पुनः पार्टी के विभिन्न पदों पर नियुक्त कर जिम्मेदारी दी गई है।

पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. अब्दुस्सलाम खान उर्फ मुन्ना खान को पुनः जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वही उमेश शर्मा को कार्यकारी जिलाध्यक्ष, चुनमुन यादव को जिला महासचिव बनाया गया है। नई कमिटी में 6 सदस्य जिला उपाध्यक्ष बने हैं, जिसमे अधिवक्ता प्रदीप कुमार यादव, तेज नारायण यादव, चंद्रकांत यादव, अभिनेस्वर प्रसाद, दिलीप कुमार सोनी, कैलाश प्रसाद शामिल हैं। इसके अलावे 12 सदस्यों को जिला महासचिव बनाया गया है। जिसमें ललित यादव, नरेश पासवान, मिथिलेश दास, मनोज यादव, प्रदीप पासवान, रंजीत पासवान
पिंटू खान, कुमार मिश्र, सुनील कुमार, अख्तर अली, मुरारी पासवान एवं पप्पू कुमार शामिल हैं। तीन अन्य सदस्यों को जिला सचिव की जिम्मेदारी दी गई है जिसमें मोहन यादव, सनसुर रहमान एवं राजपाल यादव के नाम शामिल है। अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष पप्पू सरदार को व उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी गुलाम रहमान को दी गई है।

युवा शक्ति बिंग के जिलाध्यक्ष मणिकांत यादव बने हैं, जबकि युवा शक्ति के जिला महासचिव शक्ति बादहत अली को बनाया गया है। सेवादल के जिलाध्यक्ष नूर आलम बने हैं। युवा परिषद के जिलाध्यक्ष विशंभर यादव, कार्यकारी जिलाध्यक्ष, प्रकाश सिंह, जिला प्रधान महासचिव, विक्की काशिफ, जिला महासचिव श्याम कुमार यादव पिंकु, जिला सचिव, सोनू कुमार राम जबकि नगर परिषद अध्यक्ष राधे कृष्ण बिहारी को बनाया गया है।

वही ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा से पार्टी के छात्र कार्यकर्ताओं को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। जिसमें कुणाल पांडे को अध्यक्ष, प्रकाश यादव को प्रधान महासचिव, संदीप पासवान अमित आर्यन को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

डॉ अब्दुस्सलाम खान (मुन्ना खान) को दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं शुभकामना दिया है। नवनिर्वाचित सदस्यों ने मिले पार्टी एवं संगठन की ओर से जिम्मेदारी पर शत प्रतिशत खरा उतरने का संकल्प लिया और पार्टी के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की बात कही।

Share

Check Also

कैदी भान की ठोकर से युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल, पुलिस पर पथराव।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में कैदी वैन से टक्कर में बाइक सवार य…