Home Featured वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने महिला थाने का किया औचक निरीक्षण।
June 28, 2021

वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने महिला थाने का किया औचक निरीक्षण।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

सोमवार को दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने महिला थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कांडों की समीक्षा करते हुए थाने को कई दिशा निर्देश भी दिया। पत्रकारों से बात करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने बताया कि महिला थाना में लॉ एंड ऑर्डर या क्राइम संबंधी कार्य नहीं होते हैं, बल्कि केस का अनुसंधान होता है। एसएसपी ने बताया कि उन्होंने महिला थाने में लंबित विभिन्न कांडों की समीक्षा की। इसके अलावा थाने में चल रहे अन्य कार्यों की भी समीक्षा उन्होंने किया। साथ ही कहा कि थाने के बाकी के स्टाफ को कार्य सिखाया जाए। एसएसपी बाबूराम ने मुख्य रूप से नगर थाना क्षेत्र से जुड़े रेप जैसे घृणित कांडों से जुड़े अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए थाने को कड़ा निर्देश दिया है। इसके साथ ही एसएसपी ने संबंधित कांडों के अभियुक्त जो किसी अन्य थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं वहां के थानाध्यक्षों को पत्र लिखने का निर्देश दिया, ताकि अनुसंधान में इस बात का पता चल सके कि महिला थाने ने क्या किया और संबंधित थानाध्यक्ष ने उसपर क्या करवाई की। महिला थाने में बीएसएनएल के नेटवर्किंग को स्थापित करने भी निर्देश एसएसपी दिया।

Share

Check Also

रंजीत यादव बने किरतपुर के नये प्रखंड प्रमुख।

दरभंगा: जिले के किरतपुर प्रखण्ड में वर्तमान प्रमुख रेखा देवी को हराकर रंजीत यादव नये प्रखं…