Home Featured शहर के कई वार्डों में हुई जल जमाव की समस्या, लोगों ने नगर-निगम के खिलाफ जताई नाराजगी
June 29, 2021

शहर के कई वार्डों में हुई जल जमाव की समस्या, लोगों ने नगर-निगम के खिलाफ जताई नाराजगी

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: लगातार हो रही बारिश ने दरभंगा नगर निगम का पूरी तरह से पोल खोल दिया है। दरभंगा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न वार्डों में लगातार जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। कई वार्डों में तो एक से डेढ़ फ़ीट तक जलजमाव है। नगर निगम के वार्ड संख्या 29, 30, 31, 32 व 34 के प्रमुख सड़को व गली मोहल्लों में लगातार जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। उर्दू बाजार के मुख्य मार्ग से लेकर राम जानकी मंदिर रोड, मिल्लत कॉलेज रोड, फैजुल्लाह खान मोहल्ले में जलजमाव के कारण लोगों को सड़क से गुजरना मुहाल हो गया है। जलजमाव की समस्या से जूझ रहे लोगों ने नगर निगम पर आरोप लगाया कि नगर निगम जल निकासी करने में विफल रहा है। समय रहते हुए नगर निगम के द्वारा नाले की सफाई नहीं हुई, जिसके कारण शहर के प्रमुख सड़कों के साथ गली-मोहल्लों में जलजमाव की स्थिति बन गई है।

Share

Check Also

पांच दिनों तक प्रचंड लू की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी।

दरभंगा: 20 से 24 अप्रैल तक लोगों को तेज धूप व लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने इसको …