Home Featured सीएम साइंस कॉलेज में सेवानिवृत्त कर्मी को दी गयी विदाई।
June 30, 2021

सीएम साइंस कॉलेज में सेवानिवृत्त कर्मी को दी गयी विदाई।

दरभंगा: सीएम साइंस कॉलेज में चतुर्थवर्गीय कर्मी अर्जुन मलिक बुधवार को सेवानिवृत्त हुए। इस उपलक्ष में प्रधानाचार्य डॉ. प्रेम कुमार प्रसाद की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने अर्जुन मलिक के कार्यकाल की विस्तार से चर्चा करते हुए इसे अनुकरणीय बताया। साथ ही अर्जुन मलिक को मिथिला परंपरा के अनुसार धोती, कुर्ता, पाग, चादर, छाता, छड़ी एवं गीता की पुस्तक सहित समय की जरूरत को ध्यान में रखते हुए मिथिला पेंटिंग की कलाकारी युक्त मास्क भेंट किया गया।

अध्यक्षीय संबोधन में प्रधानाचार्य ने उनके दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की ईश्वर से कामना की। कोरोना के सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए आयोजित विदाई समारोह में महाविद्यालय के बर्सर डॉ. अशोक कुमार झा, वनस्पति विभागाध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार झा, प्रयोग प्रदर्शक प्रभात कुमार, प्रधान सहायक कृष्ण कुमार चौधरी, लेखा सहायक रोहित कुमार झा, परीक्षा सहायक उमेश कुमार ठाकुर, स्थापना सहायक चेतकर झा, नामांकन सहायक जयचंद्र झा, केवला देवी, रवींद्र कुमार यादव, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राधेश्याम झा, गोपाल सिंह, जितेंद्र राम, सिन्टु कुमार, रामशंकर भंडारी, अशोक राम, दिलीप मंडल, सुरेश लाल दास, मिश्री साह, सिंदु कुमारी, अनुराधा कुमारी, जरीना खातुन, ज्योति देवी, मीनू कुमारी आदि उपस्थित थे।

Share

Check Also

रंजीत यादव बने किरतपुर के नये प्रखंड प्रमुख।

  दरभंगा: जिले के किरतपुर प्रखण्ड में वर्तमान प्रमुख रेखा देवी को हराकर रंजीत यादव नय…