Home Featured संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रभारी पुस्तकालय अध्यक्ष की आसमयिक निधन पर शोकसभा आयोजित।
July 1, 2021

संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रभारी पुस्तकालय अध्यक्ष की आसमयिक निधन पर शोकसभा आयोजित।

दरभंगा: कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय में कार्यरत प्रभारी पुस्तकालय अध्यक्ष सोनेलाल पासवान की आसमयिक निधन पर गुरुवार को कुलपति डॉ. शशिनाथ झा की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित की गई। सोनेलाल पासवान का 29 जून को अचानक तबियत बिगड़ जाने के बाद निधन हो गया था। कुलसचिव डॉ. शिवा रंजन चतुर्वेदी द्वारा शोक प्रस्ताव पढ़े जाने बाद कुलपति ने कहा कि सोनेलाल पासवान अपने कर्तव्यों के प्रति बेहद ही संजीदा थे और केंद्रीय पुस्तकालय का कामकाज वे भलीभांति संभाल रहे थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।

उक्त जानकारी देते हुए उपकुसचिव प्रथम निशिकांत ने बताया कि सभा के दौरान उनकी याद में दो मिनट का मौन भी रखा गया। मौके पर प्रॉक्टर डॉ. श्रीपति त्रिपाठी, एफओ रतन कुमार, डॉ. नरोत्तम मिश्रा, डॉ. कुलानन्द झा, बजट पदाधिकारी डॉ. नवीन कुमार झा , उपकुसचिव डॉ. सुनील झा, डॉ. सत्यवान कुमार, डॉ. अवधेश कुमार चौधरी, अनिल कुमार झा, सुनील सिंह, गोपाल उपाध्याय, गोनू प्रसाद, रविन्द्र मिश्र, अशोक शर्मा,कुंदन भारद्वाज के अलावा कई अन्य कर्मी भी मौजूद थे।

Share

Check Also

गोपालजी ठाकुर ने कराया नामांकन, जनसभा में पहुंचे एनडीए के कई दिग्गज नेता।

दरभंगा: गुरुवार को भाजपा (एनडीए) प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर ने लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन …