Home Featured शहर के कई केंद्रों पर टीकाकरण महाअभियान की शुरुआत, महिलाओं की भी दिखी अच्छी उपस्थिति।
July 1, 2021

शहर के कई केंद्रों पर टीकाकरण महाअभियान की शुरुआत, महिलाओं की भी दिखी अच्छी उपस्थिति।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: 6 महीने में 6 करोड़ टीकाकरण के लक्ष्य के साथ पूरे बिहार में सोमवार से टीकाकरण महाभियान की शुरूआत हुई। दरभंगा में इसकी बड़े स्तर पर तैयारी की गयी है। जिला मुख्यालय सहित इस महाभियान को लेकर विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग भी लगाए गए हैं। अभियान की तैयारी के लिए जिला स्तर से सभी प्रखण्डों को निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। हर गांव, गली, मोहल्ले को इस महाभियान से जोड़ने की तैयारी है। कई अस्थायी केंद्रों पर भी लोगों को टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गयी है।

सोमवार से शुरू सघन टीकाकरण अभियान को चलाने के लिए युद्धस्तर पर तैयारी की गई है। जिला से प्रखंड तक टास्क फोर्स का गठन किया गया है। हर वर्ग और समूह के लोगों को टारगेट किया जा रहा है।
दरभंगा शहर में भी विभिन्न टीकाकरण केंद्रों पर अच्छी खासी भीड़ देखी है। शहर के वार्ड 39 के सराय सत्तार खां मुहल्ले के मध्य विद्यालय में बनाये गए टीकाकरण केंद्र पर टीका लेने पहुंचे लोगों में काफी उत्साह दिखा। इस केंद्र पर महिलाओं की संख्या अच्छी खासी देखी गयी।
केंद्र पर टीका लेने पहुंचे कई लोगों का कहना था कि प्रोसेस स्लो होने कारण समय ज्यादा लग रहा है।

Share

Check Also

नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने दिया दोषी करार।

दरभंगा: दरभंगा जिला के पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार की अदालत ने अनुसूचित …