Home Featured इस्तीफे की पेशकश के बाद दरभंगा पहुंचे मदन साहनी के साथ दिखे जदयू प्रदेश अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष।
July 2, 2021

इस्तीफे की पेशकश के बाद दरभंगा पहुंचे मदन साहनी के साथ दिखे जदयू प्रदेश अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष।

दरभंगा: इस्तीफे की पेशकश कर बिहार की राजनीति में गर्मी पैदा करनेवाले सूबे के समाज कल्याण मंत्री सह दरभंगा जिले की बहादुरपुर विधानसभा के विधायक शुक्रवार को अपने गृह जिले में दरभंगा पहुंचे। यहां उन्होंने बिल्कुल चुप्पी साध रखी है। घर से बाहर निकले तो एनडीए के नेता उनके साथ दिखे। जिले के कुशेश्वरस्थान के रामपुर रौंता स्थित यहां के विधायक शशिभूषण हजारी के निधन के बाद उनकी अंत्येष्टि में शामिल होने मंत्री पहुंचे तो पूरी तरह उनके साथ एनडीए के नेता ही दिखे। उनके बगल में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा लगातार बैठे रहे।

वहीं विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, भाजपा के विधान पार्षद अर्जुन सहनी, दरभंगा के भाजपा विधायक संजय सरावगी और जदयू के जिलाध्यक्ष सह बेनीपुर के विधायक विनय चौधरी बैठे रहे। इस दौरान बस विधायक के निधन को लेकर शोक व्यक्त किया गया। राजनीतिक बातें नहीं हुईं। लेकिन, मंत्री पूरी तरह से एनडीए और जदयू नेताओं के आसपास ही रहे। उनके व्यवहार से यह कहीं नहीं झलका कि वो संगठन से नाराज हैं।

बताते चलें कि गुरुवार को विभागीय अधिकारियों व कर्मियों के तबादले को लेकर मंत्री श्री सहनी ने गहरी नाराजगी जताई थी। सीधे विभाग के अपर मुख्य सचिव अतुल प्रसाद पर तबादले की फाइल दबाकर रखने का आरोप लगाते हुए कहा था कि य केवल तबादले का मामला नहीं है। अधिकारियों द्वारा भेद-भाव किया जाता है। हम पहले भी मंत्री रह चुके हैं। एक ही रास्ता बचा है कि हम इस्तीफा दे दें।

Share

Check Also

कैदी भान की ठोकर से युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल, पुलिस पर पथराव।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में कैदी वैन से टक्कर में बाइक सवार य…