Home Featured वर्षो से उपेक्षा के शिकार कामेश्वरी प्रिया पुअर होम का छत गिरा।
July 3, 2021

वर्षो से उपेक्षा के शिकार कामेश्वरी प्रिया पुअर होम का छत गिरा।

दरभंगा: शहर के गौशाला के निकट स्थित कामेश्वरी प्रिया पुअर होम की छत गुरुवार की रात को हुई भारी बारिश की वजह से अचानक गिर पड़ी। रात में यह घटना घटित होने के कारण किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। अमूमन दिन में पुअर होम में लोगों का आने जाने का सिलसिला लगातार रहता है। पुअर होम के पास रहने वाले एक स्थानीय राहुल कुमार कर्ण ने बताया कि पुअर होम की बिल्डिंग काफी जर्जर हो चुका है। दो-तीन दिनों पहले भी पुअर होम का एक हिस्सा छतिग्रस्त हुआ था। उसके बाद गुरुवार की रात को काफी बारिश हो रही थी। उसी समय छत का कुछ हिस्सा भरभराकर कर गिर गया। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी इस घटना के बाद नहीं आए। पुअर होम में बतौर चौकीदार का काम करने वाले महेश्वर यादव ने बताया कि अगर इस तरह के हालात रहें तो कभी भी बड़ी अनहोनी घट सकती है।

बता दें कि शहर के गौशाला के निकट अवस्थित कामेश्वरी प्रिया पुअर होम की बिल्डिंग काफी पुरानी है। इसके बावजूद सरकारी उपेक्षा का शिकार इस बिल्डिंग में कई लोगों का इलाज होता है। इसी के बगल में एक गौशाला है जहां जनप्रतिनिधियों से लेकर अन्य नेताओं का जमघट अक्सर लगा हुआ रहता है। लेकिन पुअर होम के जर्जर मकान के तरफ किसी का भी ध्यान नहीं जाता।

Share

Check Also

पीएम मोदी की गारंटी पर जनता को है अटूट विश्वास: गोपाल जी ठाकुर।

दरभंगा: दरभंगा के सांसद सह भाजपा (एनडीए) प्रत्याशी डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने दरभंगा ग्रामीण वि…