Home Featured बाढ़ के पानी से धरासायी हुआ हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर, इलाके के लोगों में डर का माहौल।
July 3, 2021

बाढ़ के पानी से धरासायी हुआ हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर, इलाके के लोगों में डर का माहौल।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: जिले के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखण्ड क्षेत्र में बाढ़ ने दस्तक देते हुए धीरे-धीरे तबाही मचाना शुरू कर दिया है। बाढ़ की तेज रफ्तार ने ईंटहर पंचायत के सामौरा गांव में बने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को शनिवार को धराशाही कर दिया है। बता दे कि कुछ दिन पूर्व ही इस भवन की मरम्मति में चार लाख रुपये की लागत लगी थी। इस स्वास्थ केंद्र से लगभग चार हजार की आबादी को लाभ मिल रहा था।

दरअसल, कमला नदी में उफान आने के बाद तटबंध के अंदर बसे गाँव चारो तरफ से पानी से घिर गये हैं, जिसके कारण प्रखण्ड मुख्यालय से गांव का संपर्क टूट गया है। लोग जैसे तैसे कर के नाव के सहारे बाजार पहुंचते है। वही बाढ़ के पानी की बढ़ती रफ़्तार को देखते हुए अंचल प्रशासन द्वारा तटबंध पर नजर रखा जा रहा है। साथ ही गांव के लोगों को भी अलर्ट रहने को कहा गया है।

वही हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के धराशाही होने के बाद इलाके में लोगो को डर सताने लगा है। लोगो का कहना है कि पानी तेज रफ्तार से बढ़ रहा है। अगर इसी रफ्तार से पानी बढ़ता रहा तो हर साल की भांति इस वर्ष भी तबाही मचायेगा। वही उन्होंने कहा कि इस प्रखंड के 10 पंचायत बुरी तरह बाढ़ से न सिर्फ प्रभावित होते है, बल्कि जान-माल के साथ ही घर की भी भारी क्षति होती है।

Share

Check Also

रंजीत यादव बने किरतपुर के नये प्रखंड प्रमुख।

  दरभंगा: जिले के किरतपुर प्रखण्ड में वर्तमान प्रमुख रेखा देवी को हराकर रंजीत यादव नय…