Home Featured बिहार केलिए परिवर्तन की यात्रा साबित होगी आशीर्वाद यात्रा: प्रदीप ठाकुर।
July 4, 2021

बिहार केलिए परिवर्तन की यात्रा साबित होगी आशीर्वाद यात्रा: प्रदीप ठाकुर।

दरभंगा: लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के साथ किये गए छल को पूरे बिहार की जनता ने देखा है। इस छल को बेनकाब करने और जनता का आशीर्वाद प्राप्त करने केलिए लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान द्वारा आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की जा रही है। यह आशीर्वाद यात्रा बिहार केलिए परिवर्तन की यात्रा साबित होगी।

उक्त बातें लोजपा के वरिष्ठ नेता सह दरभंगा ग्रामीण विधानसभा से लोजपा के उम्मीदवार रह चुके प्रदीप ठाकुर ने कहीं। वे रविवार को आशीर्वाद यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाध्यक्ष देवेंद्र झा के नेतृत्व में आयोजित बैठक में भाग लेने पहुँचे थे। बैठक में विभिन्न प्रखण्डों के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता ऑनलाइन भी जुड़े थे।
श्री ठाकुर ने कहा कि बिहार के छात्र, नौजवान एवं सभी वर्गों के लोगों का साथ एवं सहानभूति चिराग पासवान के साथ है। साथ ही लोजपा के संस्थापक स्व0 रामविलास पासवान के परंपरागत वोटर भी चिराग पासवान के साथ हैं। वहीं उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पृष्ठभूमि तैयार करने केलिए सभी दलों को तोड़ने में लगे हुए हैं। पर वे भूल गए हैं कि जिनके घर खुद शीशे के बने होते हैं, वे दूसरों के घरों पर पत्थर नही फेंका करते। उनका खुद का घर टूट जाता है।
वहीं जिलाध्यक्ष देवेंद्र झा ने कहा कि दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों से 11 गाड़ियों में कार्यकर्ताओं का काफिला आशीर्वाद यात्रा केलिए निकलेगा। उन्होंने कहा कि निजी स्वार्थ केलिए पीठ में खंजर घोंपने वालों को आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से लोजपा कार्यकर्ता एवं बिहार की जनता करारा जवाब देगी।
मौके पर मौजूद मीडिया प्रभारी रणधीर झा ने कार्यकर्ताओं से लाखों की संख्या में आशीर्वाद यात्रा में भाग लेने का आह्वान किया।
बैठक में मो0 अब्बास चांद, प्रभाकर ठाकुर, गौतम पासवान, ललित दास, संजना पासवान, ममता पूर्वे, रमाकांत पासवान, सतेंद्र झा, राजन झा, भरत झा आदि सहित कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने ऑनलाइन भाग लिया।

Share

Check Also

कैदी भान की ठोकर से युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल, पुलिस पर पथराव।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में कैदी वैन से टक्कर में बाइक सवार य…