Home Featured लहेरियासराय थाना व CIAT के जवानों ने संयुक्त रूप से चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान।
July 6, 2021

लहेरियासराय थाना व CIAT के जवानों ने संयुक्त रूप से चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान।

देखिए वीडियो भी।

 

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: शहर में अपराध नियंत्रण के लिए दरभंगा पुलिस द्वारा वाहनों की सघन तलासी जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को लहेरियासराय के लोहिया चौक पर CIAT के जवानों द्वारा दो चक्का वाहनों से लेकर अन्य वाहनों की भी सघन रूप से जांच हुई। CIAT के जवान एक ओर जहां मोटरसाइकिल के डिक्की को खुलवाकर डिक्की की जांच करते नजर आए वहीं चार पहिया वाहनों के डिक्की के साथ-साथ सीट बैग इत्यादि की भी जांच करते नजर आए। CIAT के जवानों ने लेन को तोड़कर दूसरे लेन से जल्दी निकलने वालों को फटकार भी लगाई।

इसके अलावे लहेरियासराय थाना की पुलिस के द्वारा लोहिया चौक पर ही मोटरसाइकिल चेकिंग अभियान चला। चेकिंग के दौरान हेलमेट व बाइक से जुड़े तमाम कागजातों की जांच हुई। इस दौरान कई लोगों का चालान भी काटा गया। हेलमेट नहीं पहने रहने के कारण व बाइक से जुड़े सभी कागजात नहीं होने के कारण कई लोगों को फाइन भरना पड़ा। मौके पर उपस्थित पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि- ‘जिलाधिकारी के निर्देश पर सघन रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। और वाहन से जुड़े कागजात नहीं होने पर फाइन काटा जा रहा है।’

Share

Check Also

पांच दिनों तक प्रचंड लू की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी।

दरभंगा: 20 से 24 अप्रैल तक लोगों को तेज धूप व लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने इसको …