Home Featured भाजयुमो ने टीकाकरण जागरूकता रथ को किया रवाना 
July 7, 2021

भाजयुमो ने टीकाकरण जागरूकता रथ को किया रवाना 

दरभंगा: बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा दरभंगा के तत्वावधान में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने टीकाकरण जागरूकता रथ को रवाना किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो दरभंगा के जिलाध्यक्ष बालेन्दु झा ने किया। दरभंगा नगर विधानसभा के पंचमुखी हनुमान मंदिर के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने झंडा दिखाकर जागरूकता रथ को दरभंगा जिले के प्रत्येक क्षेत्र के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से ऊपर जितने भी नागरिक है उन सभी के लिए वैक्सीन लगाना आवश्यक है।

भाजयुमो के दरभंगा जिलाध्यक्ष बालेन्दु झा ने दरभंगा के सभी युवाओं से पूरे देश में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने व आम लोगों को भी जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि टीकाकरण जागरूकता रथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक करेगी ताकि अधिक से अधिक लोग कोरोना का टीका लेकर कोरोना महामारी को हराएं। बालेंदु झा ने कहा कि बिहार में बड़े पैमाने पर वैक्सिनेशन कार्यक्रम चल रहा है और बिहार सरकार के लक्ष्य के अनुसार आगामी 6 महीने में 6 करोड़ लोगों का टीकाकरण होगा। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए युवा मोर्चा पूरा प्रयास करेगा। बालेंदु झा ने मौके पर उपस्थित भाजयुमो के सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि जागरूकता रथ को अधिक से अधिक मोहल्लों में घुमाएं ताकि लोग वैक्सीन को लेकर जागरूक हों।

मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री सुजीत मल्लिक, जिला उपाध्यक्ष अभयानंद झा, संजीव शाह, जिला मीडिया प्रभारी अमलेश झा, प्रेम कुमार मिश्रा, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री मीना झा, ध्रुव मंडल, दरभंगा जिला युवा मोर्चा से सौरव ओझा कुंदन मिश्रा, गजेंद्र मंडल, जय भारद्वाज, सुधा नंदन झा, विशाल महाशेठ आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share

Check Also

गोपालजी ठाकुर ने कराया नामांकन, जनसभा में पहुंचे एनडीए के कई दिग्गज नेता।

दरभंगा: गुरुवार को भाजपा (एनडीए) प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर ने लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन …