Home Featured भूमि सुधार कर्मचारी की असामायिक निधन की सूचना पर शोक सभा आयोजित।
July 7, 2021

भूमि सुधार कर्मचारी की असामायिक निधन की सूचना पर शोक सभा आयोजित।

दरभंगा: भूमि सुधार कर्मचारी संतोष कुमार पासवान की असामायिक निधन की सूचना पर बुधवार को बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कार्यालय लहेरियासराय में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री अरविंद कुमार राय ने कहा कि स्व. पासवान कर्मचार संघ के समर्पित कार्यकर्ता थे।

उनके निधन से संघ को अपार क्षति हुई है। महासंघ के जिला मंत्री फूल कुमार झा ने कहा कि स्व. पासवान की नियुक्ति अनुकंपा के आधार पर दो वर्ष पहले हुआ था। वह बहुत ही सुशील स्वभाव का लड़का था। शोक सभा के दौरान आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन किया गया और संतोष कुमार पासवान के परिजनों को सदमा सहने का ईश्वर से प्रार्थना किया गया।

शोक सभा में कर्मचारी नेता फकीरा पासवान, ताराकांत पाठक, अश्विनी कुमार झा, रमेश कुमार झा, हरेराम झा अमरकांत मिश्र, बैद्यनाथ झा आदि उपस्थित थे।

Share

Check Also

पांच दिनों तक प्रचंड लू की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी।

दरभंगा: 20 से 24 अप्रैल तक लोगों को तेज धूप व लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने इसको …