Home Featured नदियों के जलस्तर में वृद्धि जारी, नये इलाकों में फैल रहा बाढ़ का पानी।
July 7, 2021

नदियों के जलस्तर में वृद्धि जारी, नये इलाकों में फैल रहा बाढ़ का पानी।

दरभंगा: केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बेनीबाद (गायघाट) में बागमती नदी का जलस्तर पिछले 24 घंटों में 14 सेमी घटा है। फिर भी यह खतरे के निशान से 1.14 सेमी ऊपर 49.82 मी. पर बह रही है, जबकि हायाघाट में यह 01.01मी बढ़कर खतरे के निशान से 80 सेमी ऊपर 46.52 मी. पर बहने लगी है। उधर अधवारा नदी सोनवर्षा (सीतामढ़ी) में 11 सेमी घटकर खतरे के निशान से 1.63 सेमी नीचे 80.22 मी. पर घट रही है।

हालांकि यही नदी कमतौल में 27 सेमी बढ़कर खतरे के निशान से 1.05 मी.ऊपर 51.05 मी.पर बह रही है। एकमीघाट में भी यह 16 सेमी बढ़कर खतरे के निशान से 78 सेमी ऊपर 47.72 मी. पर बढ़ती ही जा रही है। इधर कमला बलान नदी जयनगर में पिछले 24 घंटो में 11 सेमी घटने के बाद खतरे के निशान से 04 सेमी नीचे 67.71 मी.पर स्थिर है। झंझारपुर में भी यह 73 सेमी घट गयी है। फिर भी यह खतरे के निशान से 55 सेमी ऊपर 50.55 मी.पर बह रही है। कमला बलान को छोड़ अन्य सभी नदियों के जलस्तर में वृद्धि जारी है। सबसे अधिक वृद्धि हायाघाट स्थित बागमती (करेह) नदी में हुई है। यहां रेलवे ने मुंडा पुल पर निगरानी बढ़ा दी है।

हालांकि रेल परिचालन में अभी कोई व्यवधान नहीं है। उधर, केवटी प्रखंड में मुहम्मदपुर-ननौरा मार्ग पर अधवारा नदी का पानी चढ़ गया है। इससे आवागमन बाधित हो गया है। उधर, घनश्यामपुर में बाढ़ का कहर जारी है। सिंहवाड़ा और हनुमाननगर प्रखंड में भी नए इलाकों में बाढ़ का पानी फैल रहा है।

Share

Check Also

गोपालजी ठाकुर ने कराया नामांकन, जनसभा में पहुंचे एनडीए के कई दिग्गज नेता।

दरभंगा: गुरुवार को भाजपा (एनडीए) प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर ने लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन …