Home Featured डीएम ने की कुशेश्वरस्थान एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखण्ड में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा।
July 8, 2021

डीएम ने की कुशेश्वरस्थान एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखण्ड में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा।

दरभंगा: गुरुवार को कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखण्ड मुख्यालय में जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. के द्वारा कुशेश्वरस्थान एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बाढ़ को लेकर समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में कुशेश्वरस्थान प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी द्वारा बताया गया कि कुशेश्वरस्थान के कुछ पंचायत अभी बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

जिलाधिकारी द्वारा प्रभावित पंचायतों में आवश्यकतानुसार सामुदायिक किचन तत्काल प्रारंभ करने को कहा गया। साथ ही कहा कि जहां सामुदायिक किचन प्रारंभ नहीं किया जा सकता है, वहाँ ड्राई फूड की व्यवस्था किया जाए। कुशेश्वरस्थान के अंचलाधिकारी द्वारा बताया गया कि अभी चार जगहों पर सामुदायिक किचन चलाया जा रहा है। वही बैठक में उपस्थित कुशेश्वरस्थान (सतीघाट) प्रखण्ड के अंचलाधिकारी द्वारा बताया गया कि अभी कुशेश्वरस्थान के सतीघाट प्रखण्ड में बाढ़ की स्थिति नहीं है। जिलाधिकारी ने सही-सही आकलन कर प्रतिवेदन भेजने का निर्देश दिया।

बैठक में फसल क्षति को लेकर जिलाधिकारी द्वारा जनप्रतिनिधियों से उनका फीडबैक पूछा गया। जनप्रतिनिधियों द्वारा बताया गया कि कृषि विभाग द्वारा प्रतिवेदित किये गए रिपोर्ट से अधिक मक्का का फसल बर्बाद हुआ है। इसपर जिलाधिकारी द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी को पुनः बाढ़ से नुकसान हुए फसल का आकलन करने का निर्देश दिया गया।

समीक्षा बैठक में सहायक समाहर्त्ता अभिषेक पलासिया, अपर समाहर्त्ता विभूति रंजन चौधरी, सिविल सर्जन डॉ. संजीव कुमार सिन्हा, बिरौल के अनुमंडल पदाधिकारी, बिरौल के भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, बिरौल के अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी एवं अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share

Check Also

नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने दिया दोषी करार।

दरभंगा: दरभंगा जिला के पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार की अदालत ने अनुसूचित …