Home Featured आंनद मार्ग प्रचारक संघ द्वारा बिना दहेज सम्पन्न कराया गया अंतरजातीय विवाह।
July 9, 2021

आंनद मार्ग प्रचारक संघ द्वारा बिना दहेज सम्पन्न कराया गया अंतरजातीय विवाह।

दरभंगा: आनंद मार्ग प्रचारक संघ के तत्वाधान में शहर के नाका 6 के निकट अवस्थित एक निजी होटल में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए एक अंतरजातीय विवाह संपन्न कराया गया। इस विवाह में वर पक्ष से पौरोहित्य का कार्य आचार्य रघुरामानंद अवधूत (डीएस मुजफ्फरपुर) और वधू पक्ष से महिला सन्यासिनी अवधूतिका आनंद चित्तप्रभा आचार्य द्वारा संपन्न किया गया।

इस अवसर पर आयोजक संघ के आचार्य ने कहा कि इस प्रकार का विप्लवी विवाह जात पात तिलक दहेज से ऊपर उठकर होता है। इस प्रकार के विवाह का मुख्य उद्देश्य होता है समाज में एक ऐसी सामाजिक व्यवस्था स्थापित करना, जहां किसी भी परिवार को शादी विवाह को लेकर होने वाले आर्थिक दबाव से मुक्ति मिल सके।

इस प्रकार के विप्लवी विवाह में बिना तिलक दहेज के शादी होती है। संपूर्ण भारत वर्ष के विभिन्न राज्यों और देश विदेशों में भी इस प्रकार हजारों हजार शादियां करवाई जा चुकी है। कार्यक्रम में आचार्य सदविरानंद अवधूत (डीएस दरभंगा), आनंद अणिमा आचार्या (आर ऐस ऐल रांची), आचार्य रणधीर देव सहरसा,आनंद मार्ग दरभंगा के भुक्ति प्रधान डॉ.अरुण कुमार देव, मुजफ्फरपुर, सहरसा, मधुबनी, रायपुर सहित कई जिलों के आनंद मार्ग सेवा दल के सदस्य उपस्थित हुए।

Share

Check Also

रंजीत यादव बने किरतपुर के नये प्रखंड प्रमुख।

  दरभंगा: जिले के किरतपुर प्रखण्ड में वर्तमान प्रमुख रेखा देवी को हराकर रंजीत यादव नय…