Home Featured अपराध नियंत्रण हेतु शहर के कई थानों द्वारा एकसाथ चलाया गया सघन वाहन चेकिंग अभियान।
July 9, 2021

अपराध नियंत्रण हेतु शहर के कई थानों द्वारा एकसाथ चलाया गया सघन वाहन चेकिंग अभियान।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दरभंगा में इन दिनों लगातार सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को शहर मे कई स्थलों पर एकसाथ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। दो पहिया वाहन से लेकर चार चक्के वाहनों तक की सघन तलाशी ली गयी। गाड़ी के कागजातों के साथ साथ गाड़ियों की तलाशी भी ली जा रही थी। कई बाइक सवारों का बॉडी सर्च भी किया गया। यातायात नियमों का उलंघन करते पाये जाने वालों से फाइन भी वसूला गया।

शहर के नाका 6 अवस्थित यातायात थाना द्वारा एक तरफ जहां सघन चेकिंग अभियान देखा गया, वहीं कोतवाली थाना की पुलिस द्वारा भी वाहनों की सघन चेकिंग की जाती रही। इनके अलावा शहर के अन्य कई हिस्सों से चेकिंग अभियान चलाने की सूचना मिली।

Share

Check Also

गोपालजी ठाकुर ने कराया नामांकन, जनसभा में पहुंचे एनडीए के कई दिग्गज नेता।

दरभंगा: गुरुवार को भाजपा (एनडीए) प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर ने लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन …