Home Featured केवटी के लगभग सभी 26 पंचायतों में बाढ़ ने दी दस्तक।
July 11, 2021

केवटी के लगभग सभी 26 पंचायतों में बाढ़ ने दी दस्तक।

दरभंगा: जिले के केवटी प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ के बढ़ते तेवर अब लगभग 26 पंचायतों को अपने चपेट में ले लिया है। रविवार को प्रखंड के बरही, खिरमा, ननौरा तथा कोयलास्थान में बाढ़ के पानी का दबाव बढ़ने से स्थिति गंभीर बन गई है। कई लोगों के घरों में पानी घुस गया है। सड़कों पर पानी के बहाव से आवागमन अवरूध हो गया है। बरही में मदरसा तथा ग्राम सरकार भवन में पानी घुस गया है। ननंरा का रसल पुर गांव भी चारो तरफ से घिर गया है। इधर माधोपट्टी, कर्जापटी तथा बरियौल के निचले हिंस्से में भी पानी फैलना शुरू कर दिया है। जबकि पूर्व प्रभावित पिंडारूच, कोठिया, असराहा, जलवारा सहित 20 पंचायतों की स्थिति यथावत् बनी हुई है। पंचायत में इस प्रकार प्रखंड के 26 पंचायतों में बाढ़ ने दस्तक दे दिया है। सीओ अजीत कुमार झा तथा बीडीओ महताब अंसारी ने ने क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया तथा प्रभावित जगहों पर समुदायिक किचेन, नाव एवं पोलीथिन वितरण करवाया। सीओ ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में अभी तक चल रहे 38 समुदायिक किचेन में रविवार को 10,987 लोगों ने भोजन किया। रसल गांव के लिए एक एनडीआरएफ की नाव सहित टीम को लगाया गया है। इधर, स्थानीय विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने प्रखंड के मझिगामा, नवटोलिया, कदमटोली, हुलास, दानी, धनियावाहा, क्यामचक, पोस्तापुर आदि दर्जन भर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौराकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के पीड़ितों और विस्थापितों से मिले और उन्हें यथासंभव राहत मुहैया कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने प्रशासन को अविलंब बाढ़ राहत एवं आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिया। अति प्रभावित मझिगामा वार्ड नं 14 के पोखर पर निवास करने वाले लोगों के लिए नाव की व्यवस्था करने का निर्देश अंचल अधिकारी को दिया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान डॉ झा ने कहा विधानसभा क्षेत्र के क्रमश: पंचायत पूर्णरूपेण बाढ़ से प्रभावित हो चुका है। बहुत सारे परिवार बाढ़ से प्रभावित होकर विस्थापित हो चुके हैं। लेकिन उनके इस आपदा के घड़ी में भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता उनके साथ हैं। उनके लिए भारत सरकार और राज्य सरकार के द्वारा जो भी राहत सामग्री भेजा जा रहा है उस पर पहला अधिकार बाढ़ पीड़ित परिवारों का है। अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सभी टूटे हुए तटबंधों का मजबूती से मरम्मत कार्य किया जाय। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की फसल क्षति का सही-सही आकलन, जिनका बाढ़ में घर गिर गया है उनका सही सही रिपोर्ट तैयार कर विभाग को प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं। जो परिवार विस्थापित हो चुके हैं उन्हें अति शीघ्र राहत पहुंचाया जाए साथ में बीडीओ व सीओ को बाढ़ प्रभावित आबादी के बीच आवश्यकता के अनुसार पॉलिथीन शीट्स व राहत सामग्री का वितरण करने, नाव व सामुदायिक किचन चलाने का निर्देश भी दिया।

Share

Check Also

कैदी भान की ठोकर से युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल, पुलिस पर पथराव।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में कैदी वैन से टक्कर में बाइक सवार य…