Home Featured स्थांतरित हुए भविष्य निधि पदाधिकारी का विदाई सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन।
July 14, 2021

स्थांतरित हुए भविष्य निधि पदाधिकारी का विदाई सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन।

दरभंगा: बुधवार की संध्या अनुसूचित जाति / जनजाति कर्मचारी संघ जिला शाखा दरभंगा की ओर से स्थानांतरण उपरांत जिला भविष्य निधि पदाधिकारी रमेश कुमार सुमन का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया। इस समारोह का आयोजन लहेरियासराय अवस्थित अंबेडकर पार्क में किया गया। साथ ही कार्यक्रम मे उपस्थित वरीय उपसमाहर्ता अजय कुमार को भी सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में उपस्थित जिला अध्यक्ष डॉक्टर हरेंद्र कुमार , जिला सचिव राज कुमार पासवान, जय नारायण दास, कृष्ण कुमार पासवान, सुनील पासवान, अनिल कुमार दास, चरण पासवान, बलराम राम, कार्यालय सचिव अजय कुमार, मोहन कुमार पासवान, हरेंद्र कुमार, दीपक कुमार, उत्पाद निरीक्षक सुदेश्वर लाल, असिस्टेंट सेल टैक्स ऑफिसर दरभंगा संजय कुमार, ग्रामीण कार्य विकास विभाग के धर्मेंद्र कुमार एवं कर्मचारी संघ सिवान जिला का भी पदाधिकारी भी उपस्थित थे।कार्यक्रम में सुमन कुमार की कार्यशैली पर विशेष रूप से चर्चा की गई एवं वरीय उपसमाहर्ता अजय कुमार द्वारा किये गये कार्य की प्रशंसा की गई। दोनों पदाधिकारियों के द्वारा बाबा साहब एवं भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। साथ ही संघ को संगठित एवं सुदृढ़ करने पर जिला अध्यक्ष एवं जिला सचिव के द्वारा विशेष रूप से चर्चा की गई।

Share

Check Also

कैदी भान की ठोकर से युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल, पुलिस पर पथराव।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में कैदी वैन से टक्कर में बाइक सवार य…