Home Featured सांसद ने किया लहेरियासराय रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण।
July 16, 2021

सांसद ने किया लहेरियासराय रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण।

दरभंगा: शुक्रवार को दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर ने लहेरियासराय स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया तथा रेलवे विकास परियोजनाओं ससमय पूर्ण किये जाने हेतु मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि लहेरियासराय स्टेशन पर लगभग 2.25 करोड़ की लागत से फुट ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा है तथा लगभग 8 करोड़ की लागत से 24 यूनिट टाइप दो एवं 6-यूनिट टाइप तीन क्वार्टर का निर्माण हो रहा है।

सांसद श्री ठाकुर ने कहा कि दरभंगा एम्स को ध्यान में रखते हुए गुमती संख्या 23 पर नए आरओबी के निर्माण हेतु विभागीय प्रस्ताव तैयार करने तथा लहेरियासराय स्टेशन को आदर्श स्टेशन के रूप में विकसित करने हेतु सभी निर्माण कार्य को यथाशीघ्र पूरा करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने शहर के जलसमस्या के निदान हेतु पंडासराय गुमती से कंगवा गुमती तक लगभग 9 किलोमीटर लम्बे नाला निर्माण हेतु विभागीय प्रक्रिया तेज करने के लिए भी कहा। उन्होंने लहेरियासराय स्टेशन परिसर में कम्युनिटी हाल, लहेरियासराय स्टेशन के रैक पॉइंट से पंडसराय गुमती तक सड़क निर्माण हेतु विभागीय कार्य करने के लिए भी कहा।सांसद ने कहा कि जिले के सभी 10 रेलवे ओवरब्रिज(आरओबी) निर्माण की दिशा में विभागीय कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने सकरी हसनपुर रेलखंड में हरनगर से कुशेश्वरस्थान के बीच निर्माण कार्य मे हो रहे तकनीकी कठिनाइयों को दूर करने हेतु, पर्यावरण मंत्रालय, बिहार सरकार से समन्वय स्थापित कर रेलखंड निर्माण में आ रही कठिनाइयों को दूर करने हेतु निर्देशित किया।

सांसद ने 253 करोड़ की लागत से शीशों से काकरघाटी स्टेशन के बीच बन रहे दरभंगा बायपास का निर्माण ससमय पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने छोटे- बड़े सभी रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधा हेतु पानी, लाइट, स्वछता और सुरक्षा आदि समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देश दिया।

सांसद श्री ठाकुर ने सभी निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से किये जाने एवं पूर्व के निर्माण कार्यों की जांच करने हेतु भी अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने रेलवे विकास परियोजनाओं की पन्द्रह दिनों पर विभागीय समीक्षा करते हुए, उसकी प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराने का भी निर्देश दिया।

सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे का ऐतिहासिक विकास हुआ है। उन्होंने नव नियुक्त रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को बधाई देते हुए कहा कि मंत्री के कार्य कुशलता में रेलवे विकास नए शिखर पर पहुँचेगा।

सांसद के साथ एडीआरएम-1 जितेंद्र कुमार सिंह, सीनियर डीईएन विनोद कुमार गुप्ता, डीओएम संगीता मीणा, डिप्टी चीफ इंजीनियर रितेश कुमार, स्टेशन अधीक्षक सुनील श्रीवास्तव, सहायक अभियंता विजय शंकर सिंह, मंडल विद्युत अभियंता जनार्दन कुमार सहित कई विभागीय लोग मौजूद रहे।

Share

Check Also

कैदी भान की ठोकर से युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल, पुलिस पर पथराव।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में कैदी वैन से टक्कर में बाइक सवार य…