Home Featured पंचायत चुनाव के दौरान असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर रखें कड़ी नजर: आईजी।
September 10, 2021

पंचायत चुनाव के दौरान असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर रखें कड़ी नजर: आईजी।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: पंचायत चुनाव 2021 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने केलिए प्रशासनिक स्तर पर पूरी तैयारी की जा रही है। जिला प्रशासन के साथ साथ पुलिस प्रशासन ने भी कमर कस लिया है।

नइसी संदर्भ में शुक्रवार को मिथिला क्षेत्र के आईजी अजिताभ कुमार ने क्षेत्र के तीनों जिले के पुलिस पदाधिकारियों के संग बैठक की। बैठक में दरभंगा के एसएसपी बाबूराम, मधुबनी के एसपी सत्य प्रकाश, समस्तीपुर के एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो सहित कई अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

बैठक के संबंध में आईजी अजिताभ कुमार ने बताया कि मुख्यतः पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की गयी। किस प्रकार से कितना पुलिस बल कहाँ प्रतिनियुक्त करना है, कितनी संख्या में पेट्रोलिंग देनी है, आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही असामाजिक एवं आपराधिक छवि के लोगों पर विशेष नजर रखने तथा गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटने का निर्देश सभी पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया।

इसके अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा हुई।

Share

Check Also

पांच दिनों तक प्रचंड लू की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी।

दरभंगा: 20 से 24 अप्रैल तक लोगों को तेज धूप व लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने इसको …