Home Featured दो अक्टूबर को दरभंगा पहुंचेगी चिराग पासवान की आशीर्वाद यात्रा, तैयारियों को लेकर हुई बैठक।
September 26, 2021

दो अक्टूबर को दरभंगा पहुंचेगी चिराग पासवान की आशीर्वाद यात्रा, तैयारियों को लेकर हुई बैठक।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की आशीर्वाद यात्रा दो अक्टूबर गांधी जयंती के दिन दरभंगा पहुंचेगी। इस यात्रा की सफलता के लिए रविवार को लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव सह केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य डॉ शाहनवाज अहमद कैफ़ी के नेतृत्व में दरभंगा परिसदन में बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार झा ने की।

बैठक में सर्वसम्मति से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बिशनपुर से स्वागत करते हुए पूरे दरभंगा में रोड शो करने का निर्णय लिया गया।

बैठक के उपरांत मीडिया को संबोधित करते हुए डॉ शाहनवाज अहमद कैफ़ी ने कहा कि दरभंगा की आशीर्वाद यात्रा एक ऐतिहासिक यात्रा होगी। अबतक बिहार के 26 जिलों में आशीर्वाद यात्रा हो चुकी है। पर आज की बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं का जो उत्साह दिखा है, उससे साफ है कि बिहार की सबसे सफल यात्रा दरभंगा जिले की आशीर्वाद यात्रा होगी।

उन्होंने आशीर्वाद यात्रा के विषय में बताते हुए कहा कि पार्टी के अंदर और बाहरी बड़े दलों द्वारा जो साजिश चिराग पासवान के विरुद्ध रची गयी, उसका जवाब देने केलिए आशीर्वाद यात्रा शुरू की गयी। आशीर्वाद यात्रा में जो सफलता मिली है, उससे साजिश करने वाले दहल गए हैं।

डॉ कैफ़ी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि 17 वर्षों से जिसके हाथ मे बिहार की बागडोर है, उनके सपने में भी एकमात्र चिराग पासवान ही नजर आते हैं।

वहीं लोजपा नेता प्रदीप ठाकुर ने कहा कि दो अक्टूबर को आशीर्वाद यात्रा की भीड़ अविस्मरणीय होगी। भीड़ को देखकर स्पष्ट हो जाएगा कि बिहार का भविष्य चिराग पासवान ही हैं। बिहार के बदलाव केलिए यदि लोगों को किसी से उम्मीद है, तो वो चिराग पासवान हैं।

मीडिया प्रभारी रंधीर झा ने आशीर्वाद यात्रा के रूट की चर्चा करते हुए बताया कि लोहिया चौक, अम्बेडकर छात्रावास, विद्यापति जी की प्रतिमा, श्यामा माई मन्दिर होते हुए कर्पूरी चौक होते हुए लहेरियासराय टावर पर गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए सर्किट हाउस के समीप बाबा अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता करने के बाद आशीर्वाद यात्रा का समापन किया जाएगा।

मौके पर प्रभाकर ठाकुर, पूनम देवी, अंजू देवी, गुंजन कुमारी, ममता पूर्वे, मो अब्बास चांद, रमाकांत पासवान, पंकज पासवान, दिलीप पासवान, रमेश गुप्ता, मो राशिद, भरत झा, शमशुल हौदा, मनोज गुप्ता आदि भी मौजूद थे।

Share

Check Also

कैदी भान की ठोकर से युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल, पुलिस पर पथराव।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में कैदी वैन से टक्कर में बाइक सवार य…